📱Download Our App
शराब के नशे में विवाद, युवक को एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा

शराब के नशे में विवाद, युवक को एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा

जोधपुर के लूनी में शराब पीने के बाद हुए आपसी विवाद में एक युवक को चलती एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
राजस्थान में 3,417 नई ग्राम पंचायतों के गठन का हुआ फैसला

राजस्थान में 3,417 नई ग्राम पंचायतों के गठन का हुआ फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। प्रदेश में 3,417 नई ग्राम पंचायतें और 85 पंचायत समितियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही हर पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित होंगे, ताकि ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।

News Source: पत्रिका
MP: मंदिर परिसर में युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

MP: मंदिर परिसर में युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

सतना के अवघट नाथ महादेव मंदिर में एक युवक-युवती की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने वाले इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

News Source: पत्रिका
सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। अदालत ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने भारती के आरोपों में दम न पाते हुए स्वराज के निर्वाचन को पूरी तरह वैध ठहराया है।

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

पंजाब के संगरूर में शनिवार सुबह एक स्विफ्ट कार अचानक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार सरबजीत कौर और उनकी मां इंद्रजीत कौर की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में जांच कर रही है।

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 मजदूरों की मौत और 7 घायल

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 मजदूरों की मौत और 7 घायल

यूपी के सुलतानपुर में हाईवे पर एक पिकअप को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान रायबरेली जिले के गंभीरपुर गांव निवासी अजय कुमार (30), किशन पाल (30) और रजोली (35) के रूप में हुई है।

News Source: नवभारत
दिल्ली टूरिस्ट्स के लिए खबर, बंद हुआ राष्ट्रपति भवन का टूर

दिल्ली टूरिस्ट्स के लिए खबर, बंद हुआ राष्ट्रपति भवन का टूर

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की तैयारियों के चलते दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना है। 21 से 29 जनवरी 2026 तक राष्ट्रपति भवन का सर्किट-1 आम जनता के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

इंदौर-देवास बायपास पर सड़क हादसा, युवक की मौत

इंदौर-देवास बायपास पर सड़क हादसा, युवक की मौत

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शेरेटन होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरबैग खुलने के बाद भी कार चालक विक्रम सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चांद पर भी खुलने जा रहा होटल, इतना होगा एक रात का किराया

चांद पर भी खुलने जा रहा होटल, इतना होगा एक रात का किराया

चांद पर मूनवॉक का सपना अब सच होने वाला है। कैलिफोर्निया के स्टार्टअप GRU ने 2032 तक चांद पर आलीशान होटल खोलने का ऐलान किया है। इसमें एक रात का किराया करीब 3.7 करोड़ रुपये होगा। बुकिंग शुरू हो चुकी है, यह होटल 2032 तक खुल जाएगा। एलन मस्क की SpaceX भी इस प्रोजेक्ट में मदद कर रही है।

अंगीठी बनी काल, दम घुटने से दो मासूमों की मौत

अंगीठी बनी काल, दम घुटने से दो मासूमों की मौत

यूपी के मुरादाबाद में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार पर बहुत भारी पड़ा। दम घुटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है। दरवाजा तोड़ने पर पूरा परिवार बेहोश मिला। यह दुखद घटना छजलैट इलाके की है, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें