
केरल में बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम के मेयर बने वीवी राजेश
केरल में अभी नगर निगम चुनाव हो रहे है और बीजेपी ने वहां इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी पार्टी के नेता वीवी राजेश ने शुक्रवार को मेयर पद की शपथ ली, जिससे राजधानी में सीपीएम का 45 साल पुराना शासन खत्म हो गया। मेयर चुनाव में राजेश को 51 वोट मिले।





