आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी की लेंगे जगह
भारतीय जनता पार्टी ने आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे। आदित्य साहू वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। पार्टी ने इस बदलाव के जरिए राज्य में ओबीसी ( OBC ) कार्ड खेलकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।








