📱Download Our App
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ख़त्म होगी अजीत पवार की NCP

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ख़त्म होगी अजीत पवार की NCP

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन होने के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है । सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही अजीत गुट NCP और शरद गुट NCP का विलय होगा। फिर केवल एक ही NCP बचेगी वंही अजीत गुट NCP का विलय होगा। बता दें कि आज शाम 5 बजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी।

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ : सुनेत्रा पवार बन सकती हैं बेहतरीन डिप्टी CM

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ : सुनेत्रा पवार बन सकती हैं बेहतरीन डिप्टी CM

बीजेपी सांसद धनंजय महाडिक ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो वह इस जिम्मेदारी को बेहद प्रभावी ढंग से निभा सकती हैं। महाडिक ने उनके सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में नेतृत्व और पार्टी के भविष्य को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

चाचा-भतीजे के गुटों के विलय की तैयारी, फरवरी में आएगी आधिकारिक खबर

चाचा-भतीजे के गुटों के विलय की तैयारी, फरवरी में आएगी आधिकारिक खबर

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा धमाका होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों अजित पवार और शरद पवार गुट के विलय की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसका औपचारिक ऐलान फरवरी के दूसरे हफ्ते (संभावित 8 फरवरी) में हो सकता है। हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में दोनों गुटों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसे इस बड़े एकीकरण का संकेत माना जा रहा है।

कौन हैं सुनेत्रा पवार? जिन्हें बनाया जा सकता है नया डिप्टी सीएम

कौन हैं सुनेत्रा पवार? जिन्हें बनाया जा सकता है नया डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र में अजित पवार के दुखद निधन के बाद अब उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पार्टी (NCP) अपने कोटे से उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। सुनेत्रा पवार एक अनुभवी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उनके जरिए परिवार और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना चाहती है।

News Source: न्यूज़ 24
डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में आज, पूरा देश शोक में

डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में आज, पूरा देश शोक में

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया, जिसमें वे और चार अन्य साथियों की जान चली गई। आज सुबह बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनके राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

News Source: आज तक
अपर्णा-प्रतीक यादव के बीच सुलह, फोटो शेयर कर लिखा…

अपर्णा-प्रतीक यादव के बीच सुलह, फोटो शेयर कर लिखा…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के बीच विवाद सुलझ गया है। कुछ दिनों पहले प्रतीक ने सोशल मीडिया पर तलाक की बात लिखकर सबको चौंका दिया था, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा के साथ एक फोटो पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है ‘All is Good’।

News Source: न्यूज़ 24
अजित पवार के चार्टर्ड प्लेन में कौन-कौन थे?

अजित पवार के चार्टर्ड प्लेन में कौन-कौन थे?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चार्टर्ड Learjet 45 (VT-SSK) में कुल 5 लोग सवार थे: अजित पवार, उनका PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर), एक अटेंडेंट, और दो क्रू मेंबर्स (पायलट और फर्स्ट ऑफिसर)। हादसे में सभी की मौत हो गई। प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। DGCA जांच जारी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
जिस प्लान में सवार थे अजित पर, जानें उसकी कीमत और मॉडल का नाम

जिस प्लान में सवार थे अजित पर, जानें उसकी कीमत और मॉडल का नाम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रीअजित पवार जिस विमान में सवार थे, वह Learjet 45  मॉडल का था। जिसे Bombardier Aerospace (कनाडा) ने 1995-2012 तक बनाया। रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था। यह विमान VSR Ventures Private Limited का था, जो प्राइवेट जेट चार्टर, हेलीकॉप्टर और एयर एम्बुलेंस सर्विस चलाती है। मुंबई से बारामती जा रहे इस चार्टर्ड प्लेन की कीमत लगभग 8-15 करोड़ रुपये के आसपास होती है |

News Source: जागरण
उपमुख्यमंत्री अजित पवार : तब से अब तक का सफर

उपमुख्यमंत्री अजित पवार : तब से अब तक का सफर

महाराष्ट्र के प्रमुख नेता अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवर में हुआ था। वे शरद पवार के भतीजे हैं और एनसीपी के प्रमुख चेहरे रहे। राजनीति में प्रवेश 1982 में हुआ, जब वे एक सहकारी चीनी फैक्ट्री के बोर्ड में चुने गए। बाद में 1991 में बारामती से विधायक बने और कई बार उपमुख्यमंत्री रहे।

BREAKING NEWS : विधायक टी राजा सिंह को मिली धमकी

BREAKING NEWS : विधायक टी राजा सिंह को मिली धमकी

तेलंगाना के गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह के हैदराबाद वाले घर पर रविवार शाम एक लेटर आया, जिसमें भेजने वाले ने अपना नाम अब्दुल हफीज बताया है। लेटर में लिखा है पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। राजा सिंह ने कहा कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें