📱Download Our App
PM मोदी ने की पश्चिम बंगाल के सांसदों से मुलाकात

PM मोदी ने की पश्चिम बंगाल के सांसदों से मुलाकात

अगले साल चुनाव वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में बंगाल के सांसदों से SIR पर फीडबैक लिया और कहा कि ये मतदाता शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। उन्होंने सांसदों को मेहनत करने और चुनाव में जीत के लिए काम करने की सलाह दी। SIR का मकसद केवल सही वोटरों को शामिल करना और गलत वोटरों को हटाना है।

PM मोदी के AI वीडियो पर छिड़ी बहस

PM मोदी के AI वीडियो पर छिड़ी बहस

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का चाय वाला एक AI जनरेटेड वीडियो X पर ट्वीट किया है। जिस पर मंत्री अनिल विज का कहना है कि अगर आज कांग्रेस ऐसा कर रही है तो वह प्रजातांत्रिक तरीके, प्रजातांत्रिक सिस्टम और प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रही है। कोई भी आदमी छोटा से छोटा काम करके भी ऊपर आ सकता है।

रेणुका चौधरी ने भौं-भौं’ कहकर दिया करारा जवाब

रेणुका चौधरी ने भौं-भौं’ कहकर दिया करारा जवाब

कांग्रेस रेणुका चौधरी पर परिसर में अपनी गाड़ी में कुत्ता लाने पर काफी विवाद उठा है। कहाँ जा रहा है की राजयसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है। रेणुका ने मजाक में ‘भौं-भौं’ कहकर जवाब दिया और कहा कि प्रस्ताव आने पर मुंहतोड़ जवाब देंगी। राहुल गाँधी ने इस मुद्दे पर कहाँ आजकल ऐसी बात ही चर्चा में है।

News Source: NDTV Hindi
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के परिणाम घोषित

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के परिणाम घोषित

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे आ चुके है। जिसमे BJP ने 7 सीटें जीतीं, वहीं आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिलीं। शोएब इकबाल की पार्टी को 1 सीट मिली और कांग्रेस ने भी 1 सीट पर जीत दर्ज की। कुल मिलाकर बीजेपी आगे रही, जबकि बाकी पार्टियों ने भी अपनी मौजूदगी दिखा दी।

नोबल शांति पुरुस्कार के लिए ट्रम्प का बयान

नोबल शांति पुरुस्कार के लिए ट्रम्प का बयान

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनॉल्ट ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है की उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव रुकवाया था। केबिनेट बैठक में रूस-यूक्रेन के युद्ध का जिक्र करते हुए कहाँ की उन्होंने आठ बड़े संघर्ष ख़त्म करवाए है। इसके लिए उनका कहना है की उन्हें नोबल शांति पुरुस्कार मिलना चाहिए। ट्रम्प के इस बयान पर फिर चर्चा शुरू हुई।

दिल्ली में BJP सरकार बनते ही रेखा गुप्ता की बड़ी जीत

दिल्ली में BJP सरकार बनते ही रेखा गुप्ता की बड़ी जीत

दिल्ली में BJP सरकार बनने के बाद पहले चुनाव में ही जोरदार प्रदर्शन किया। MCD की 12 सीट पर होने वाले उपचुनाव में 7 सीट पर बीजेपी की जीत वही आम पार्टी 3 सीट पर ही निपट गई। चौकाने वाली बात यह है की कांग्रेस ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है, तो एक वार्ड में निर्दलीय ने तीनों राष्ट्रीय दलों को चौंका दिया।

मिलिए BJP की ‘सोनिया गांधी’ से

मिलिए BJP की ‘सोनिया गांधी’ से

केरल के मुन्नार स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सोनिया गांधी चर्चा में हैं। उनका नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष से प्रभावित होकर रखा गया था। वह अपनी सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार मंजुला रमेश से मुकाबला कर रही हैं। इस नाम का दिलचस्प संयोग चुनाव के माहौल में ध्यान खींच रहा है।

News Source: आज तक
कौन है निर्विरोध चुने गए डॉ. प्रेम कुमार

कौन है निर्विरोध चुने गए डॉ. प्रेम कुमार

बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वें स्पीकर चुने गए हैं। वे अकेले ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकित थे। प्रेम कुमार गया से लगातार 9 बार विधायक रहे और 70 साल के सबसे सीनियर नेता हैं। विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद प्रेम कुमार ऐसे तीसरे नेता हैं जो भाजपा कोटे से स्पीकर बने हैं।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव अब 21 दिसंबर को

महाराष्ट्र निकाय चुनाव अब 21 दिसंबर को

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश पारित किया है। निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि मतगणना 3 दिसंबर को नहीं 21 दिसंबर को कराएं। साथ ही जिन स्थानों पर चुनाव स्थगित कर दिए थे, जहां 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को ही सभी जगहों के परिणाम एक साथ घोषित करने होंगे।

यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई दावेदार

यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई दावेदार

UP में जिलाध्यक्षों का चुनाव पूरा होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। इस पद के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, ब्राह्मण नेता हरीश द्विवेदी का नाम सामने आ रहा हैं। इसके साथ ही मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता रामशंकर कठेरिया, विद्या सोनकर का नाम भी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें