📱Download Our App
पुतिन को भगवद गीता गिफ्ट पर थरूर का बयान

पुतिन को भगवद गीता गिफ्ट पर थरूर का बयान

मोदी जी ने पुतिन को रुसी भाषा में लिखी भगवद गीता सहित कई गिफ्ट दिए। इस पर शशि थरूर ने कहा कि गीता देने का मतलब पुतिन को हिंदू बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी भाषा में समझने का मौका देना है। थरूर ने यह भी कहा कि स्कूलों में गीता, महाभारत और रामायण पढ़ने में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि ये हमारी संस्कृति और इतिहास का बड़ा हिस्सा हैं।

अखिलेश पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे सलीम चिश्ती दरगाह

अखिलेश पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे सलीम चिश्ती दरगाह

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ आगरा के फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह गए। वहां उन्होंने चादर चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन भी मौजूद रहीं। मौके पर कुछ समर्थक और मीडिया वाले भी मौजूद थे, जिनसे अखिलेश यादव ने वार्ता की। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

News Source: जागरण
शेख हसीना को लेकर विदेशी मंत्री जयशंकर का करारा जवाब

शेख हसीना को लेकर विदेशी मंत्री जयशंकर का करारा जवाब

बांग्लादेशी पूर्व पीएम हसीना शेख के भारत ठहरने पर विदेशी मंत्री एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब, शेख हसीना पिछले साल अगस्त में भारत आई जब बांग्लादेश में उनकी 15 साल की सत्ता का अंत हिंसा के बीच हुआ। जयशंकर का कहना है की हसीना भारत में जितनी देर चाहे रह सकती है। उन्होंने यह भी दोहराया है की भारत ने हसीना को आश्वासन दिया है।

पुतिन के डिनर पर थरूर को लेकर भड़के राहुल

पुतिन के डिनर पर थरूर को लेकर भड़के राहुल

राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रीय भवन में उनका डिनर आयोजित किया जिसमे कई बड़े नेताओ को आमंत्रित किया। उनमे कांग्रेस के संसद शशि थरूर भी शामिल हुए जबकि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी को आमंत्रित नहीं किया जिसके चलते वो काफी भड़क गए और कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर परंपरा तोड़ने का आरोप भी लगाया।

युवाओ के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम

युवाओ के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में नए हवाई अड्डों के निर्माण से रोजगार बढ़ेगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने MSME निदेशालय और बिहार मार्केटिंग प्रमोशन निगम बनाने का फैसला किया है, जिससे युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए लगातार काम कर रही है।

ट्रम्प के हाथ पर बैंड-एड क्यों?

ट्रम्प के हाथ पर बैंड-एड क्यों?

डोनाल्ड ट्रम्प के हाथ पर बैंड-एड दिखने से उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में उनके दाहिने हाथ पर दो पट्टियां नजर आईं। इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रम्प रोजाना सबसे ज्यादा लोगों से मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं, इसलिए ये सामान्य बात है और चिंता की जरूरत नहीं।

News Source: आज तक
उमा भारती का नेताओ पर बड़ा बयान

उमा भारती का नेताओ पर बड़ा बयान

पूर्व सीएम उमा भारती का एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने पत्रकारों को कहाँ है की नेता और उद्योगपति शादियों में करोड़ों रुपये खर्च कर फिजूल खर्चा करते है। वह इसी पैसो से हजारो गरीब बेटियों की शादी करवाई जा सकती है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली आदत बताया है। उमा ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मोदी का लंबे समय तक पद पर रहना ज़रूरी है।

नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई

नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कहा गया कि 1947 से 2025 तक ऐसा करने वाले वे देश के पहले व्यक्ति हैं। यह रिकॉर्ड उनकी मेहनत, नेतृत्व और बिहार की जनता के भरोसे को दिखाता है। उनके दसवीं बार सीएम बनने पर इसे भारतीय राजनीति में एक खास उपलब्धि माना जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
राजघाट श्रद्धांजलि के बाद पुतिन की हैदराबाद हॉउस में मीटिंग जारी

राजघाट श्रद्धांजलि के बाद पुतिन की हैदराबाद हॉउस में मीटिंग जारी

राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी। अब पुतिन और मोदी के बीच बातचीत शुरू हुई। जहाँ मोदी ने कहाँ है की हमारा शिखर सम्मेलन अनेक परिणामों के साथ जारी है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। यूक्रेन संकट के बाद से हम लगातार संवाद करते रहे हैं। मेरा मानना है कि विश्वास एक बड़ी शक्ति है।

गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू

गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू

बिहार में वोटर लिस्ट के SIR के बाद अब कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुजरात में भी SIR प्रक्रिया शुरू कर दी है जहाँ सुचना के दौरान यह पता चला है की पुरे राज्य में वोटर लिस्ट में 17 लाख से अधिक मरे हुए वोटर्स शामिल है। गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू, BLO 11 दिसंबर तक फॉर्म बांटेंगे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें