📱Download Our App
‘शशि थरूर’ ने किया अवार्ड लेने से मना

‘शशि थरूर’ ने किया अवार्ड लेने से मना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को जब पता चला कि उन्हें ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है, तो वो भड़क उठे। थरूर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के जरिए कल ही मिली, जब वे केरल में वोट डालने गए थे। उन्होंने साफ कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और अवॉर्ड स्वीकार नहीं करेंगे।

News Source: जागरण
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द होगा

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द होगा

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष की घोषणा जल्द हो सकती है। पीयूष गोयल एक से दो दिन के अंदर लखनऊ आकर पार्टी प्रेसिडेंट के नाम का ऐलान कर सकते हैं। इस बार पार्टी ओबीसी चेहरे पर भरोसा जताने की संभावना रखती है। बीजेपी ने संगठन मजबूत करने के लिए फिर बदलाव किया है, जिससे पीयूष गोयल के नेतृत्व में यूपी की चुनावी तैयारियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

लोकसभा में चुनाव सुधार पर सीधी वार

लोकसभा में चुनाव सुधार पर सीधी वार

10 दिसंबर यानि आज संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। दोनों सदनों में वंदेमातरम् पर चर्चा हो चुकी है। आज लोकसभा में चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वहीं, टैरिफ डील पर बातचीत के लिए अमेरिका की टीम भारत आई है। एक देश एक चुनाव कमेटी की मीटिंग भी होगी। राहुल गांधी 15-20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर रहेंगे और कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

News Source: न्यूज़ 24
कौन होगा यूपी BJP का नया अध्यक्ष?

कौन होगा यूपी BJP का नया अध्यक्ष?

उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। पार्टी ने 327 प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा कर दी है, जो अध्यक्ष चुनाव में मतदाता होंगे। बीजेपी इस बार ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी है, जिसमें केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्रदेव सिंह जैसे नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं ।

8वें वेतन आयोग पर सरकार ने दिया अपडेट

8वें वेतन आयोग पर सरकार ने दिया अपडेट

राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लागू करने की कोई तारीख तय नहीं हुई है, न ही DA को मूल वेतन में विलय करने का कोई फैसला लिया गया है । जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला कमीशन इस पर काम कर रहा है, और बजट में वेतन वृद्धि के लिए फंड पर बड़ा ऐलान संभव है ।

News Source: न्यूज़ 24
संसद में राहुल गांधी ने RSS को घेरा

संसद में राहुल गांधी ने RSS को घेरा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान RSS और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है, और देश के युवाओं का एकलव्य की तरह अंगूठा काटा जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस

सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस

दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस भेजा है। ये नोटिस 1980-81 की चुनावी लिस्ट में उनके नाम शामिल होने के मामले की रिवीजन याचिका पर आया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी नोटिस दिया और TCR मंगवाया। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होने वाली है।

22 विधायकों पर आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

22 विधायकों पर आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि महायुति के एक सहयोगी दल के 22 विधायक सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीब आ गए हैं और पाला बदलने को तैयार हैं। उनका इशारा शिंदे गुट की ओर माना गया, हालांकि फडणवीस ने इस दावे को गलत बताया। आदित्य का कहना है कि सत्ता पक्ष में दो गुट हैं और कई विधायक नाराज़ होकर बदलाव की सोच रहे हैं।

हुमायु AIMIM से मिल ममता को देंगे चुनौती

हुमायु AIMIM से मिल ममता को देंगे चुनौती

पश्चिम बंगाल में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिससे पहले ही राजनितिक हलचल तेजी होती जा रही है। टीएमसी से निलंबित हुमायु कबीर ने ममता बनर्जी के लिए के नई चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाने और नई पार्टी बनाने की बात कहीं है। क्यूंकि बंगाल में अधिक मुश्लिम संख्या से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस पर बड़ा बयान

नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस पर बड़ा बयान

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीति में वापसी की चर्चा फिर तेज हो गई है। उनकी पत्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करता है, तो सिद्धू पंजाब को “गोल्डन स्टेट” बना सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई नेता सिद्धू को आगे नहीं आने देना चाहते।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें