
दलिया या उपमा: वजन घटाने के लिए क्या है बेस्ट?
वजन घटाने के लिए दलिया और उपमा दोनों ही अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन दलिया ज्यादा फायदेमंद है। इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है। वहीं सूजी में फाइबर कम होता है, जिससे उपमा जल्दी पच जाता है। अच्छे परिणाम के लिए आप सब्जियों से भरपूर दलिया उपमा खा सकते है।







