
यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान?, बाबा रामदेव ने बताए घरेलू उपाय
यूरिन इन्फेक्शन ( UTI ) एक आम समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए बाबा रामदेव ने कुछ असरदार आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं। उनके अनुसार पर्याप्त पानी पीना, गोखरू या जौ का पानी लेना और खानपान में सुधार करना बेहद फायदेमंद है। साथ ही शीशम के पत्तों का रस और लौकी का जूस भी यूरिन की जलन और दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।








