📱Download Our App
पेट की गैस से तुरंत छुटकारा, जाने इसके अचूक उपाय

पेट की गैस से तुरंत छुटकारा, जाने इसके अचूक उपाय

पेट में गैस और भारीपन की समस्या अक्सर लोगो को रहती है, लेकिन इससे राहत पाने के लिए रसोई में मौजूद मसाले रामबाण साबित हो सकते हैं। जीरा पानी, भुनी हुई अजवाइन और सौंफ का सेवन पाचन में सुधार करता है और पेट को तुरंत ठंडक देता है। इसके अलावा अदरक का पानी भी गैस की ऐंठन को कम करने में असरदार है।

News Source: न्यूज़ 24
सर्दियों में वरदान है सरसों का तेल, जाने कैसे

सर्दियों में वरदान है सरसों का तेल, जाने कैसे

सर्दियों के दिनों में रूखी और बेजान स्किन के लिए सरसों का तेल लगाना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद विटामिन E स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है। साथ ही यह इन्फेक्शन और खुजली भी दूर करता है। इन दिनों में बस थोड़ा सा तेल लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और चमकदार रहेगी।

हेल्थ : बालो में ये लक्षण दिखे तो हो जाए सतर्क

हेल्थ : बालो में ये लक्षण दिखे तो हो जाए सतर्क

बाल हमारे शरीर का ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ होते हैं, जो बीमारी के लक्षण दिखने से पहले ही अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत दे देते हैं। अचानक बालों का झड़ना, पतला होना या सफेद होना केवल बाहरी समस्या नहीं, बल्कि आयरन, विटामिन B12 की कमी या थायराइड जैसी समस्याओं का इशारा हो सकता है। इसलिए बालों में बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

किडनी की पथरी से हैं परेशान?, जानें पथरी गलाने के अचूक तरीके

किडनी की पथरी से हैं परेशान?, जानें पथरी गलाने के अचूक तरीके

आजकल पथरी की समस्या एक आम समस्या बन गई है, लेकिन डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार किडनी में पथरी से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना जरुरी है। अक्सर ये बीमारी पेशाब में कैल्शियम और ऑक्सलेट के जमने से बनती है। इससे बचने के लिए दिनभर में नमक का सेवन 5 ग्राम से कम करें, पालक और चुकंदर जैसी ऑक्सलेट वाली चीजें कम खाएं

News Source: न्यूज़ 24
बासी चावल खाना सेहत के लिए फायदेमंद, बस इस तरह करे स्टोर

बासी चावल खाना सेहत के लिए फायदेमंद, बस इस तरह करे स्टोर

घर में रखे बासी चावल आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते है। ध्यान देने वाली बात है कि बचे हुए चावलों को पकाने के 1-2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख देना चाहिए। इन्हें छोटे एयरटाइट डिब्बों में 4 डिग्री से कम तापमान पर स्टोर करें, इस तरह रखने से ये 3 से 6 दिन तक सुरक्षित रहते हैं।

नए साल से अपनाएं ये डाइट प्लान, तेजी से घटेगा वजन

नए साल से अपनाएं ये डाइट प्लान, तेजी से घटेगा वजन

नए साल से फिट रहने के लिए अपने डाइट प्लान में बदलाव करना जरूरी है। जिसके लिए सुबह प्रोटीन और फाइबर वाला नाश्ता करें। खाने में सीजनल सब्जियां जैसे पालक और गाजर जरूर खाएं। प्यास नहीं लग रही है तो गुनगुना पानी और सूप पीते रहें इससे बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। सबसे जरूरी बात शाम के समय जंक फूड नहीं खाना चाहिए रात का खाना हल्का रखें।

अक्सर सर्दियों में क्यों खाते है तिल-गुड़ के लड्डू?

अक्सर सर्दियों में क्यों खाते है तिल-गुड़ के लड्डू?

सर्दियों के दिनों में तिल-गुड़ के लड्डू खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और एनर्जी मिलती है। साथ ही इनमें कैल्शियम और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और अधिक उम्र वालो को जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए साल 2026?, जानिए

कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए साल 2026?, जानिए

साल 2026 को आने में सिर्फ एक दिन बचा है और ये साल कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है जिसमे कन्या राशि वालो के लिए भी 2026 बहुत ही खास होने वाला है। कन्या राशि वालो के लिए इस साल पैसों की बंपर बारिश होगी और आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और कारोबारियों को बड़ा मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं।

दिन में ज्यादा देर तक सोना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए

दिन में ज्यादा देर तक सोना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए

आज भागदौड़ भरी जिंदगी में दोपहर में झपकी लेना एक आम आदत बन गई है, और कई लोग इसे थकन कम करने का तरीका मानते है, लेकिन ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार दिन में 30 मिनट से ज्यादा की झपकी डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में केवल 20-30 मिनट की नींद लें और रात की नींद पूरी करें।

न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया Hangover? इन चीजों से होगा उतारा

न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया Hangover? इन चीजों से होगा उतारा

अगर आपको नए साल की पार्टी के बाद हैंगोवर उतारना है तो सबसे पहले खूब पानी पिएं। साथ ही गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे और सिरदर्द कम होगा। अदरक का पानी पीने से भी काफी राहत मिलती है। इन सभी से बढ़िया शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए नारियल पानी पिए।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें