📱Download Our App
आपके पैर देते हैं गंभीर बीमारियों का संकेत, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

आपके पैर देते हैं गंभीर बीमारियों का संकेत, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

आपके पैरों की रंगत और बनावट सेहत के कई राज खोलती है। अगर पैरों में अक्सर झुनझुनी, घाव भरने में देरी या उंगलियों का रंग नीला पड़ रहा है, तो ये डायबिटीज और कमजोर हार्ट के लक्षण हो सकते हैं। शरीर के इन संकेतों को पहचानें और समय रहते डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Health Tips : इन 3 तरीको से मिलेगा छाती में जमा कफ से छुटकारा

Health Tips : इन 3 तरीको से मिलेगा छाती में जमा कफ से छुटकारा

  1. अदरक और शहद: कद्दूकस की हुई अदरक को शहद में मिलाकर खाएं या गुनगुने पानी के साथ लेने से कफ निकलता है।
  2. हल्दी-काली मिर्च वाला दूध: गरम दूध में हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पिने से भी फायदा मिलता है।
  3. शहद और काली मिर्च: एक चम्मच शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाने से गले को आराम मिलता है।
इन 3 बीमारियों वाले लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बादाम

इन 3 बीमारियों वाले लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बादाम

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन हर किसी को ये रास नहीं आती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार किडनी की पथरी, पाचन की समस्या और नट्स एलर्जी वाले लोगों को बादाम नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सालेट और फाइबर से पथरी और गैस की दिक्कत बढ़ सकती है। स्वस्थ लोगों को भी दिन में सिर्फ 4-5 बादाम ही भिगोकर और छिलका उतारकर खाने चाहिए।

बिना दवा के भी दूर हो सकता है डिप्रेशन, बस अपनाएं यह उपाय

बिना दवा के भी दूर हो सकता है डिप्रेशन, बस अपनाएं यह उपाय

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इसे बिना दवा के भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप अक्सर उदास रहते हैं या नींद की कमी से जूझ रहे हैं, तो अपने रूटीन में सुधार करें। दिन में अंधेरे कमरे के बजाय उजाले में रहें, रोजाना 30 मिनट घूमे और भरपूर नींद लें।

News Source: न्यूज़ 24
मीठा खाने के बाद नहीं बढ़ेगा कभी ब्लड शुगर, अपनाएं ये आसान टिप्स

मीठा खाने के बाद नहीं बढ़ेगा कभी ब्लड शुगर, अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन है तो अब कुछ आसान आदतों से अपना ब्लड शुगर स्पाइक रोक सकते हैं। डॉक्टर की सलाह है कि फलों को हमेशा मेवों के साथ खाएं और रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें। साधारण चॉकलेट की बजाय डार्क चॉकलेट चुनें और खाना खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय 15 मिनट की वॉक जरूर करें।

News Source: न्यूज़ 24
मॉडर्न नहीं, हजारों साल पुरानी है प्लास्टिक सर्जरी!

मॉडर्न नहीं, हजारों साल पुरानी है प्लास्टिक सर्जरी!

प्लास्टिक सर्जरी को लोग आज की देन मानते हैं, लेकिन इसकी जड़ें प्राचीन भारत और महर्षि सुश्रुत से जुड़ी हैं। हजारों साल पहले जब युद्ध में लोगों की नाक काट दी जाती थी, तब सुश्रुत शरीर के दूसरे हिस्सों की त्वचा का इस्तेमाल कर चेहरा ठीक कर देते थे। आज की हाई-टेक सर्जरी असल में उन्हीं प्राचीन भारतीय तकनीकों का विकसित रूप है।

सहजन का जादू! पेट की चर्बी घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक

सहजन का जादू! पेट की चर्बी घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक

अगर आप भी बढ़ते वजन और पेट की लटकती चर्बी से परेशान हैं, तो सहजन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ शरीर की गंदगी साफ कर ब्लड प्यूरीफाई करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर जिद्दी फैट को भी मक्खन की तरह पिघला देता है। इसे डाइट में शामिल करें और लंबी उम्र तक जवां और फिट रहें।

News Source: न्यूज़ 18
Health Tips : सर्दियों में पपीता खाना सही या गलत?

Health Tips : सर्दियों में पपीता खाना सही या गलत?

सर्दियों में पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन ठीक रखता है और कब्ज भी दूर करता है। पपीता में मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने है और वजन घटाने में मदद करता है। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि फ्रिज से निकाल के तुरंत ठंडा पपीता न खाए, इससे सर्दी हो सकती है।

सर्दियों में बढ़ सकता है BP का खतरा, अपनाए ये योगासन

सर्दियों में बढ़ सकता है BP का खतरा, अपनाए ये योगासन

सर्दियों में ठंड की वजह से नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। स्वामी रामदेव के अनुसार भुजंगासन, मंडूकासन और शशांकासन जैसे योग रोजाना करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मानसिक शांति मिलती है। योग के साथ-साथ नमक कम खाकर और पर्याप्त नींद लेकर आप प्राकृतिक तरीके से बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

व्हिस्की या बियर, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा खतरनाक?

व्हिस्की या बियर, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा खतरनाक?

व्हिस्की और बियर दोनों ही हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं हैं, लेकिन दोनों में कुछ अंतर हैं। बियर में 4 से 6 प्रतिशत अल्कोहल होता है, पर कैलोरी ज्यादा होने से वजन बढ़ता है। वहीं व्हिस्की में बहुत ज्यादा 40% अल्कोहल होता है, जो लिवर खराब करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुरक्षित दोनों नहीं है, दोनों ही शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें