
प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे है? ये 3 टेस्ट जरूर कराएं
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले सेहत से जुडी ये तीन बाते जरूर पता होनी चाहिए। सबसे पहले महिला के शरीर में खून (हीमोग्लोबिन) की कमी न होने दें, इससे बच्चे की ग्रोथ रुक सकती है। बच्चे के दिमागी विकास के लिए डॉक्टर की सलाह पर फॉलिक एसिड शुरू करें। साथ ही थायराइड चेक कराएं, क्योंकि बढ़ा हुआ थायराइड बच्चे के दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है।








