📱Download Our App
घर से बाहर भी मेंटेन रहेगी आपकी पर्सनल हाइजीन, रखे ये चीजे

घर से बाहर भी मेंटेन रहेगी आपकी पर्सनल हाइजीन, रखे ये चीजे

  • टी-ट्री ऑयल : अंडरआर्म्स की बदबू से बचने के लिए टी-ट्री ऑयल या रोल-ऑन साथ रखें।
  • सौंफ : मुंह की दुर्गंध दूर करने और ओरल हाइजीन के लिए बैग में हमेशा सौंफ रखें।
  • हैंड सैनिटाइजर : कीटाणुओं से बचने के लिए छोटा सैनिटाइजर रखें।
  • पेपर सोप : यह कैरी करने में आसान है और पब्लिक प्लेस पर हाथ धोने के बहुत काम आता है।
त्वचा पर दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं डायबिटीज का संकेत

त्वचा पर दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं डायबिटीज का संकेत

डायबिटीज के लक्षण अक्सर त्वचा पर दिखाई देने लगते हैं। अगर आपकी गर्दन या बगल की त्वचा काली और मोटी हो रही है, शरीर के घाव देरी से भर रहे हैं या पैरों पर भूरे धब्बे दिख रहे हैं, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अचानक दाने निकलना या पलकों के पास पीले उभार आना भी चेतावनी है।

आंखों में जलन और गर्दन में जकड़न?, अपनाएं ये हेल्दी टिप्स

आंखों में जलन और गर्दन में जकड़न?, अपनाएं ये हेल्दी टिप्स

आजकल मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से गर्दन में दर्द और आंखों में थकान आम समस्या बन गई है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक झुककर बैठने से सर्वाइकल और आंखों की रोशनी कमजोर होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए काम के बीच ब्रेक लें, स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें और सही पोस्चर बनाए रखें। हर 20 मिनट में आंखों को आराम देना बहुत जरूरी है।

Health Tips : रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने, ताकतवर होगा शरीर

Health Tips : रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने, ताकतवर होगा शरीर

रोज सुबह भीगे हुए चने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात भर चनो को पानी में भिगोने से ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। भीगे हुए चनो में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो वजन घटाने और पेट साफ रखने में मदद करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना भीगे हुए चने जरूर खाए।

सफेद बालों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई नुस्खा

सफेद बालों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई नुस्खा

सफ़ेद बालों को नेचुरल तरिके से काला करने के लिए नारियल तेल और काली मेहंदी का नुस्खा सबसे बढ़िया है।

कैसे बनाएं और लगाएं: एक पैन में 2 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच काली मेहंदी मिलाकर हल्का गर्म कर लें। ठंडा होने पर इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 1-2 घंटे बाद शैंपू कर लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाने से आपके बाल काले, मजबूत और शाइनी दिखने लगेंगे।

30 के बाद दिमाग को रखना है तेज? अपनाएं ये 5 जादुई आदतें

30 के बाद दिमाग को रखना है तेज? अपनाएं ये 5 जादुई आदतें

30 की उम्र पार करते ही याददाश्त और मानसिक सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम दिमाग को बूढ़ा होने से बचाते हैं। इसके अलावा, नई चीजें सीखने की आदत और तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation) करना मानसिक चुस्ती बनाए रखने में रामबाण साबित होता है।

News Source: न्यूज़ 18
फीकी पड़ी प्रभास की ‘द राजा साब’, बस इतनी हुई कमाई

फीकी पड़ी प्रभास की ‘द राजा साब’, बस इतनी हुई कमाई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे के दिन 53.75 करोड़ रुपए (प्रीमियर छोड़कर) का कलेक्शन किया था। जिसके बाद कल शनिवार के दिन फिल्म की सिर्फ 27.83 करोड़ की कमाई हुई। जिसके बाद फिल्म की कमाई में लगभग 48.22 फीसदी की गिरावट आई है। फिल्म कुल कलेक्शन के साथ 100 करोड़ के क्लब में शमिल हो चुकी है।

लाल या सफेद आलू? कौन सा खाना है फायदेमंद

लाल या सफेद आलू? कौन सा खाना है फायदेमंद

अच्छी सेहत के लिए लाल आलू, सफेद आलू से थोड़ा ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, लाल आलू में कम कैलोरी पाई जाती है और इसे खाने से शुगर भी तेजी से नहीं बढ़ती, इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह बढ़िया है। वही, सफेद आलू उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें तुरंत एनर्जी चाहिए। इस बात का ध्यान रखे की आलू का हरा हिस्सा कभी नहीं खाए।

ड्राईनेस दूर करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान उपाय

ड्राईनेस दूर करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान उपाय

कड़ाके की ठंड के कारण सर्दियों में त्वचा की नमी खोना आम बात है, जिससे रूखापन और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार बहुत गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। खुद को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, ताकि एक्जिमा जैसी गंभीर बीमारियों और स्किन इंफेक्शन के खतरे से बच सके।

सुबह उठते ही बढ़ जाता है बीपी? तो हो जाएं सावधान

सुबह उठते ही बढ़ जाता है बीपी? तो हो जाएं सावधान

आजकल युवाओं और बुजुर्गों में सुबह के समय बीपी बढ़ना एक गंभीर समस्या बन गई है। डॉक्टरों के अनुसार नींद की कमी, तनाव और खराब जीवनशैली के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए नियमित व्यायाम, कम नमक वाला भोजन और पूरी नींद लेना बेहद जरूरी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें