
GK Quiz: जानते हैं किस मसाले को कहा जाता है ‘लाल सोना’?
दुनिया में एक ऐसा मसाला भी है जिसकी कीमत सोने के भाव को टक्कर देती है और इसीलिए इसे ‘लाल सोना’ कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं केसर की, जिसकी खेती बेहद कठिन होती है और इसके हजारों फूलों से सिर्फ चंद ग्राम केसर ही निकल पाता है। अपनी खुशबू और गुणों के कारण यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला बना हुआ है।








