कर्नाटक – – ctr+A – cities
कर्नाटक – – ctr+A – citiesकर्नाटक – – ctr+A – citiesकर्नाटक – – ctr+A – cities
कर्नाटक – – ctr+A – citiesकर्नाटक – – ctr+A – citiesकर्नाटक – – ctr+A – cities

हर साल 26 दिसंबर सभी सिक्खो के लिए बहुत अहम् दिन होता है। इस दिन पुरे देश में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने उन्होंने मुगल शासकों के सामने अपना बलिदान दिया था।

हम रोज केला खाते हैं, पर क्या कभी सोचा है कि बिना बीज के इसका पेड़ कैसे उगता है? दरअसल, केले के पेड़ के नीचे छोटे-छोटे कंद (Suckers) निकलते हैं, जिन्हें रोपकर नया पौधा तैयार किया जाता है। ये फल पूरी तरह प्राकृतिक तकनीक से बढ़ता है, जिसमें बीज की जरूरत ही नहीं पड़ती।

आम की फसल में फल गिरने की समस्या बागवानों की कमर तोड़ देती है। अक्सर पानी की कमी, पोषक तत्वों का अभाव या कीटों के हमले से फल समय से पहले झड़ जाते हैं। सही सिंचाई, खाद का प्रबंधन और कीटनाशकों का छिड़काव कर आप अपने बगीचे को इस नुकसान से बचा सकते हैं।

अधिकतर कुत्ते गाड़ियों के पीछे इसलिए भागते है क्योंकि उन्हें टायर से दूसरे कुत्तों की गंध आती है। सभी कुत्ते टायरों पर पेशाब करके अपना इलाका तय करते हैं। जब वह गाड़ी किसी दूसरी जगह जाती है, तो वहां के कुत्तों को लगता है कि कोई बाहरी कुत्ता उनके इलाके में घुस आया है, इसलिए वे भोंकते हुए गाड़ी के पीछे भागते हैं।

पूरी दुनिया आज क्रिसमस मना रही है, लेकिन रूस में अभी इंतजार बाकी है। वहां ऑर्थोडॉक्स चर्च पुराने ‘जुलियन कैलेंडर’ को मानता है, जो हमारे कैलेंडर से 13 दिन पीछे चलता है। इसी वजह से पुतिन के देश में सांता क्लॉज 7 जनवरी को अपनी पोटली लेकर पहुंचते हैं।

क्रिसमस सिर्फ तोहफों का त्योहार नहीं, दुनिया के कई कोनों में यह डरावनी कहानियों से भी जुड़ा है। कहीं बच्चों को किडनैप करने वाला ‘क्रैम्पस’ आता है, तो कहीं इंसानी मांस खाने वाली डायन का खौफ रहता है। ये खौफनाक लोककथाएं सदियों से लोगों की रातें हराम कर रही हैं।
/newsnation/media/media_files/2025/12/20/christmas-2025-6-2025-12-20-09-30-19.jpg)
आज 25 दिसंबर है और पूरी दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाता है लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है, की इस्लाम में ईसा मसीह का इतना सम्मान होने के बावजूद मुस्लिम यह त्योहार क्यों नहीं मनाते। इस्लाम ईसा मसीह को खुदा का एक महान पैगंबर मानता है, लेकिन उन्हें ईश्वर का दर्जा देना इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ है। यही कारण है कि मुस्लिम क्रिसमस नहीं मनाते।
तुलसी पूजन दिवस पर मां तुलसी को खुश करने के लिए चावल और दूध की मलाईदार खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। शुद्धता का ध्यान रखते हुए बनाई गई यह खीर न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि मान्यता है कि इससे घर में बरकत और शांति बनी रहती है।

आज 25 दिसंबर को देशभर में तुलसी पूजन दिवस की धूम है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए खूबसूरत कोट्स, शायरी और संदेश भेजकर बधाई दे रहे हैं। आंगन की पवित्र तुलसी की पूजा करें और इन खास मैसेज से अपनों का दिन मंगलमय बनाएं।