📱Download Our App
स्टेट बैंक के नए नियम, अब ATM ट्रांजैक्शन पर देने होंगे अधिक पैसे

स्टेट बैंक के नए नियम, अब ATM ट्रांजैक्शन पर देने होंगे अधिक पैसे

स्टेट बैंक ने ग्राहकों के ATM से पैसे निकलने और दूसरे कामों पर लगने वाले चार्ज को बढ़ा दिया है, जो की 1 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर 21 के बदले 23 रुपये चार्ज लगेगा। इसके अलावा बैलेंस चेक करने जैसे काम के लिए 10 के बदले 11 रुपये कटेंगे।

हफ़्ते के आखिरी दिन लुढ़का बाजार, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

हफ़्ते के आखिरी दिन लुढ़का बाजार, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 605 अंक की गिरावट के साथ 83,557.6 पर बंद हुआ है। वही निफ्टी 193 अंक की गिरावट के साथ 25,683 पर बंद हुआ है। आज के शेयर बाजार में रियल्टी और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरवती देखने को मिली है।

News Source: जनसत्ता
SBI vs BOM : कौन दे रहा सबसे सस्ता Home Loan

SBI vs BOM : कौन दे रहा सबसे सस्ता Home Loan

अगर आप होम लोन लेने का सोच रहे है तो स्टेट बैंक Home Loan पर नए ग्राहकों से 7.25 प्रतिशत ब्याज ले रहा है। वहीं, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 7.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 20 साल के लिए 60 लाख रूपए का होम लोन लेने पर 7.10 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर मंथली ₹46,879 रुपये EMI बनेगी।

Post Office की शानदार स्कीम, हर महीने मिलेगा ₹5,500 का ब्याज

Post Office की शानदार स्कीम, हर महीने मिलेगा ₹5,500 का ब्याज

पोस्ट ऑफिस की और से चलाई जा रही MIS स्कीम 7.4% सालाना ब्याज दे रही है। अगर आप इसमें एकमुश्त 5 लाख रूपए जमा करते है तो अगले 5 साल तक हर महीने 5,500 रूपए का ब्याज मिलेगा। एमआईएस खाता कम से कम 1000 रूपए से खुलवाया जा सकता है। भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है।

सोना-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, देखे ताजा रेट

सोना-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, देखे ताजा रेट

9 जनवरी 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट थम गई है और दाम फिर से बढ़ गए हैं। आज 24 कैरेट सोना करीब 1.38 लाख रुपये और चांदी 2.45 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। शादियों के सीजन और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को इस उछाल की मुख्य वजह माना जा रहा है। खरीदारी करते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें।

News Source: न्यूज़ 24
शेयर बाजार में हाहाकार मचा, निवेशकों के डूबे ₹7 लाख करोड़

शेयर बाजार में हाहाकार मचा, निवेशकों के डूबे ₹7 लाख करोड़

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को हाहाकार मच गया, जिससे निवेशकों के 7.19 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स 824 और निफ्टी 273 अंक गिरकर बंद हुए। इस गिरावट की मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रंप की सख्त टैरिफ नीतियां और रूसी तेल आयात को लेकर भारत को दी गई चेतावनी है। इसके अलावा एचडीएफसी और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली और ग्लोबल राजनीतिक ने बाजार का मूड खराब कर दिया है।

News Source: न्यूज़ 18
बजट में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत

बजट में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत

आगामी बजट में सरकार सीमा शुल्क के नियमों को आसान बनाने की बड़ी तैयारी कर रही है। सरकार का प्लान है कि टैक्स स्लैब की संख्या 8 से घटाकर 5 या 6 कर दी जाए, ताकि व्यापार में होने वाली कानूनी उलझनें और विवाद कम हो सकें। इस सुधार से न केवल इंपोर्ट ड्यूटी का ढांचा सुधरेगा, बल्कि पेपरलेस सिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा।

लाल निशान पर खुला मार्केट

लाल निशान पर खुला मार्केट

शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 120 पॉइंट के फॉल के साथ 84,828 के लेवल पर ट्रेड हो रहा है, जबकि निफ्टी 49 अंक गिरकर 26,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अभी टॉप गेनर्स में ABB इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर इंडस्ट्रीज, लोढ़ा डेवलपर्स और DLF हैं। टॉप लूजर्स में हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, जिंदल स्टील, TCS, हिंडाल्को और विप्रो हैं। आज मेटल और IT सेक्टर में गिरावट दिख रही है।

News Source: जनसत्ता
तीसरे दिन भी औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए

तीसरे दिन भी औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए

भारतीय शेयर बाजार में आज भी गिरावट का दौर जारी है और बुधवार को लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। ग्लोबल तनाव और बड़े शेयरों में बिकवाली के कारण पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स करीब 1,144 अंक टूट चुका है। बुधवार को सेंसेक्स 102 अंक गिरकर 84,961 और निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 26,140 पर बंद हुआ।

आम बजट को लेकर आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला

आम बजट को लेकर आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला

नया साल आते ही केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू हो गई है। यह बजट 1 फ़रवरी को पेश होने की उम्मीद है। हालाँकि इस बार 1 फरवरी रविवार को है और रविदास जयंती होने के कारण तारीख बदलने का चल रहा है। आज कैबिनेट सिमिति की बैठक में बजट की तारीख पर अंतिन फैसला लिया जाएगा।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें