📱Download Our App
जानें भारत के पास कितना है सिल्वर रिजर्व

जानें भारत के पास कितना है सिल्वर रिजर्व

दुनिया के सबसे बड़े सिल्वर रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में भारत 11 वें पायदान पर है। बता दें कि वर्तमान में भारत के पास 8000 मीट्रिक टन (80,00,000 किलो) चांदी है। देश की जानी-मानी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी MMTC-PAMP की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के पास दुनिया का सबसे बड़ा सिल्वर रिजर्व है।

घर बैठे हर महीने मिलेंगे 5,550 रुपये, जाने क्या है स्कीम

घर बैठे हर महीने मिलेंगे 5,550 रुपये, जाने क्या है स्कीम

पोस्ट ऑफिस की और से मासिक आय योजना चलाई जा रही है, जिसमे एकमुश्त 9 लाख जमा करने पर हर महीने 5,550 रूपए की इनकम होगी। पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम 5 साल की अवधि के साथ आती है, जो की 7.4% ब्याज दर देती है। इस योजना में कोई भी खाताधारक अपनी क्षमता के अनुसार पैसे निवेश कर सकते है।

ईपीएफओ की नई सुविधा, घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

ईपीएफओ की नई सुविधा, घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ( DLC ) जमा करने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। अब बुजुर्ग पेंशनर्स को बैंक या ईपीएफओ दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ( IPPB ) के साथ हाथ मिलाया है।

News Source: न्यूज़ 24
भारत में थोक महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा

भारत में थोक महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा

दिसंबर में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 0.83% पर पहुंच गई है। ये 8 महीनों का हाई लेवल है। खाने-पीने की चीजें महंगी होने से महंगाई बढ़ी है। इससे पहले नवंबर में ये माइनस 0.32% पर थी। वहीं अक्टूबर में ये माइनस 1.21% पर आ गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।

सोने-चांदी ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, ये है आज भाव

सोने-चांदी ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, ये है आज भाव

सोने-चांदी के दाम आज को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं । IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 14,145 रुपए बढ़कर 2,77,175 रुपए हो गई है । तीन दिन में चांदी 34 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,868 रुपए बढ़कर 1,42,152 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुँच गया है। 

News Source: @ChoteNews रिसर्च
संक्रांति पर चांदी ने बनाया नया कीर्तिमान, ₹3 लाख के करीब पहुंचे दाम

संक्रांति पर चांदी ने बनाया नया कीर्तिमान, ₹3 लाख के करीब पहुंचे दाम

भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। MCX पर चांदी पहली बार ₹2,83,725 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई, वहीं सोना भी ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। ग्लोबल तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

News Source: जागरण
पोस्ट ऑफिस दे रहा 1 लाख पर ₹44,995 का रिटर्न, जाने कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस दे रहा 1 लाख पर ₹44,995 का रिटर्न, जाने कैलकुलेशन

बेंको के अलावा पोस्ट ऑफिस भी ग्राहकों को एफडी स्कीम पर अच्छा रिटर्न देता है। इसमें 5 साल के लिए एक लाख रूपए जमा करते है तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,44,995 रुपये मिलेंगे, जिसमें से केवल ब्याज से 44,995 रुपये मिलते है। आपको बता दे कि देश का कोई भी बैंक 5 साल के जमा पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है।

Share Market : एक दिन की तेजी के बाद फिर आई गिरावट

Share Market : एक दिन की तेजी के बाद फिर आई गिरावट

शेयर मार्केट में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को थोड़ी बढ़त दिखाने के बाद, मंगलवार (13 जनवरी) को बाजार फिर से लाल निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,627 पर आ गया, वहीं निफ्टी भी करीब 58 अंक फिसलकर 25,732 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को बाजार में हरियाली देखने को मिली थी, लेकिन आज फिर नुकसान हुआ।

PNB ग्राहकों की मौज, 5 साल में मिलेगा तगड़ा रिटर्न

PNB ग्राहकों की मौज, 5 साल में मिलेगा तगड़ा रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का तगड़ा ब्याज दे रहा है। आम नागरिक 5 साल के लिए एफडी स्कीम में 2 लाख जमा करते है तो मैच्यॉरिटी पर 2,70,701 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, अति वरिष्ठ नागरिक को 2 लाख के जमा पर 5 साल बाद 2,81,568 रुपये मिलेंगे।

शेयर बाजार ने तोड़ा निवेशकों का दिल, सेंसेक्स 2800 अंक टुटा

शेयर बाजार ने तोड़ा निवेशकों का दिल, सेंसेक्स 2800 अंक टुटा

शेयर बाजार के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही है। लगातार छह दिनों की गिरावट से सेंसेक्स 2800 अंक तक लुढ़क गया है। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और ट्रंप की टैरिफ नीतियों के डर ने बाजार का भरोसा तोड़ दिया है। जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अनिश्चितता के चलते निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए हैं। फिलहाल शेयर बाजार में डर का माहौल बना हुआ है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें