📱Download Our App
MSME कारोबारियों की चांदी! सरकार ने खोला 7295 करोड़ का पिटारा

MSME कारोबारियों की चांदी! सरकार ने खोला 7295 करोड़ का पिटारा

छोटे व्यापारियों के लिए नए साल का बड़ा तोहफा आ गया है! सरकार ने एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए 7295 करोड़ रुपये के भारी-भरकम पैकेज को हरी झंडी दे दी है। अब MSME सेक्टर को कम ब्याज पर लोन मिलेगा, जिससे विदेशी बाजारों में देसी माल का डंका बजेगा और कारोबारियों की जेब भी खूब भरेगी।

News Source: न्यूज़ 18
गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराइए मत, मिलेगी डूबी हुई रकम वापस

गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराइए मत, मिलेगी डूबी हुई रकम वापस

जल्दबाजी में अगर आपने भी किसी अनजान शख्स को पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत BHIM पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और अपने बैंक को ट्रांजैक्शन की जानकारी दें। सही समय पर कदम उठाने और टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने से आपकी मेहनत की कमाई वापस मिलने की पूरी संभावना रहती है।

NPS में बड़ा बदलाव: अब बैंक खुद चलाएंगे अपना पेंशन फंड

NPS में बड़ा बदलाव: अब बैंक खुद चलाएंगे अपना पेंशन फंड

पेंशन के मोर्चे पर बड़ी खबर है! अब बैंक खुद का पेंशन फंड मैनेजर शुरू कर सकेंगे, जिससे NPS में निवेश करने वालों को ज्यादा विकल्प और बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। PFRDA के इस फैसले से बैंकों को फंड मैनेजमेंट में सीधे उतरने का मौका मिलेगा, जिसका सीधा फायदा आम ग्राहकों को उनकी रिटायरमेंट प्लानिंग में होगा।

हरे निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

हरे निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार आज शानदार रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 573.41 की बढ़त के साथ 85762.01 पर बंद हुआ है, वही निफ्टी 182 अंक बढ़कर 26328.55 रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। आज करीब 2527 शेयरों में तेजी आई है जसिमे 1348 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, और 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

₹7000 रुपये SIP बनाएगी 25 साल में 1 करोड़ का फंड, जानिए गणना

₹7000 रुपये SIP बनाएगी 25 साल में 1 करोड़ का फंड, जानिए गणना

अगर आप भी भविष्य के लिए SIP में निवेश कर के करोड़पति बनाना चाहते है तो आप सिर्फ हर महीने 7000 रुपये का निवेश करे और इसे 25 साल तक लगातार निवेश करे। 27 साल बाद यदि आपको मिनिमम 15% रिटर्न मिलता है तो आपको 1,71,95,925 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा और 1,92,95,925 रुपये का पूरा रिटर्न मिल जाएगा।

₹5000 की SIP बनाएगी करोड़पति, इतने साल करना होगा निवेश

₹5000 की SIP बनाएगी करोड़पति, इतने साल करना होगा निवेश

हर महीने 5,000 की बचत करके करोड़पति बनना चाहते है, तो इसके लिए SIP सबसे अच्छा ऑप्शन है। कैलकुलेट करे तो 12% रिटर्न के हिसाब से आपको लगभग 27 साल इन्वेस्टमेंट करना होगा। ऐसे में आपका निवेश 16.20 लाख रुपये होगा, लेकिन कंपाउंडिंग की मदद से यह बढ़कर 1.08 करोड़ रुपये हो जाएंगे।

क्या बढ़ चुकी है PAN-आधार लिंकिंग डेडलाइन?

क्या बढ़ चुकी है PAN-आधार लिंकिंग डेडलाइन?

सरकार ने सभी लोगो से 31 दिसंबर से पहले अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक करने की अपील की थी। लेकिन अभी कुछ लोगो में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि सरकार ने इसकी डेडलाइन बढ़ा दी है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है अब तक सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डेडलाइन बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

शेयर बाजार में नए साल का धमाका, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

शेयर बाजार में नए साल का धमाका, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

नए साल 2026 की शुरुआत हो गई है और भारतीय शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली है। पहले ही दिन सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान के साथ खुले है। जहाँ महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील जैसे शेयर बढ़त पर रहे, वहीं विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला अभी भी जारी है। कुल मिलाकर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत अच्छी रही है।

News Source: न्यूज़ 24
नए साल में आएंगे ये धमाकेदार IPO, निवेशक के लिए कमाई का मौका

नए साल में आएंगे ये धमाकेदार IPO, निवेशक के लिए कमाई का मौका

शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए साल 2026 धमाकेदार होने वाला है। इस साल कई बड़े आईपीओ की तगड़ी एंट्री होने वाली है जिसमे जेपेटो, बोट और फोनपे जैसी दिग्गज कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। जेपेटो करीब 4500 करोड़ और ओयो 6650 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रहे हैं। साल 2026 प्राइमरी मार्केट में निवेश और कमाई के बड़े मौके लेकर आएगा।

News Source: जागरण
नए साल के जश्न से पहले झूम उठा शेयर बाजार

नए साल के जश्न से पहले झूम उठा शेयर बाजार

आज 31 दिसंबर साल का आखरी दिन है, और भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही है। सेंसेक्स 546 अंक के साथ चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ है और निफ्टी में 119 अंक की तेजी रही है। निफ्टी 119 अंक के साथ 26,130 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 शेयर में से 25 शेयर में तेजी रही है वही निफ्टी के 50 में से 44 शेयर चढ़कर बंद हुए।

News Source: जनसत्ता
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें