लंदन में वेकेशन मना रहे विराट-अनुष्का, फैन की रिक्वेस्ट पर खिंचवाई सेल्फी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें यह स्टार कपल अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत रहा है। लंदन की एक सड़क पर जब एक फैन ने सेल्फी मांगी, तो दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिया।






