📱Download Our App
मालती चाहर आउट, अब 5 फाइनलिस्ट्स बाकी

मालती चाहर आउट, अब 5 फाइनलिस्ट्स बाकी

7 दिसंबर को ‘Bigg Boss 19’ का ग्रैंड फिनाले है। फिनाले से पहले मालती चाहर घर से बाहर हो चुकी हैं। अब सिर्फ 5 फाइनलिस्ट्स बाकी हैं। साढ़े तीन महीने की टक्कर के बाद किसी एक को विनर का ताज मिलेगा। फिनाले में सिर्फ चार दिन बचे हैं और सभी बचे हुए कंटेस्टेंट इस सफर को जीत के साथ पूरा करने की कोशिश में हैं।

इस हफ्ते OTT पर इन फिल्मो को देखा सबसे अधिक

इस हफ्ते OTT पर इन फिल्मो को देखा सबसे अधिक

ओटीटी प्लेटफार्म पर बीते हफ्ते में भारत के लोगो ने किस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा है इसके नए रिपोर्ट कार्ड सामने आ चुके है। इन आंकड़े से इस लिस्ट में कांतारा चेप्टर 1 साल की सबसे बड़ी डिजिटल हिट बन गई है, जिसने 845.18 करोड़ की कमाई के साथ 3.2 मिलियन व्यूअरशिप तक पहुंची। वही बाइसन कालामादन 46.94 करोड़ के साथ 2.3 मिलियन व्यूअरशिप तक पहुंची।

हरिद्वार में किया धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन

हरिद्वार में किया धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार परिवार ने हरिद्वार में गंगा में किया। सनी, बॉबी, करण और बाकी परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी भावुक नजर आए। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार होटल से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। बुधवार के दिन अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

News Source: आज तक
जिम्मी शेरगिल: छोटे रोल से बड़ा नाम

जिम्मी शेरगिल: छोटे रोल से बड़ा नाम

जिम्मी शेरगिल आज 55 साल के हो गए। उन्होंने घर के खिलाफ जाकर फिल्मों में कदम रखा। 1996 में ‘माचिस’ से शुरुआत की, पर पहचान 2000 में शाहरुख की ‘मोहब्बतें’ से मिली। बाद में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में छोटे लेकिन दमदार रोल ने उन्हें और नाम दिलाया। उन्होंने 2001 में प्रियंका से शादी की और फ़िलहाल दोनों का एक बेटा वीर है।

धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी को लेकर उठे सवाल

धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी को लेकर उठे सवाल

धर्मेंद्र की मौत के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम चाह गया है और इधर उनकी प्रॉपर्टी पर काफी सवाल उठ रहे है। धरमपाजी के पास कुल 450 करोड़ रुपये की सम्पति है। लेकिन उनकी वसीयत पर कई सवाल उठ रहे है क्यूंकि उनके दो परिवार है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बेटियों को भी मिल सकता हिस्सा।

News Source: पत्रिका
सनी-बॉबी से ज्यादा अमीर हैं अभय देओल

सनी-बॉबी से ज्यादा अमीर हैं अभय देओल

फिल्म इंडस्ट्री में सनी और बॉबी देओल दोनों ने ही धूम मचा रखी है लेकिन इनके चचेरे भाई अभय देओल दोनों भाइयो से अधिक धनवान है। क्यूंकि अभय ने फिल्मो के साथ कारोबारी में अपनी किस्मत को आजमाया है। अभय देओल के पास 400 करोड़ की सम्पति है वही सनी और बॉबी के पास 120 और 70 करोड़ की नेटवर्थ है।

News Source: पत्रिका
रणवीर सिंह का ऋषभ शेट्टी से माफ़ी मांगते हुए वीडियो वायरल

रणवीर सिंह का ऋषभ शेट्टी से माफ़ी मांगते हुए वीडियो वायरल

हाल ही में IFFI 2025 शो में रणवीर सिंह ने कांतारा चेप्टर 1 के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की नक़ल उतारी जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस नक़ल के दौरान ऋषभ शेट्टी काफी नाराज हुए। जिसके बाद रणवीर सिंह ने एक माफीनामा भी शेयर किया है। रणवीर ने अपनी गलती सुधारने के लिए इंस्टा पर एक पोस्ट जारी करि है।

52 साल बाद भी Amitabh को नहीं मिली आज़ादी

52 साल बाद भी Amitabh को नहीं मिली आज़ादी

अमिताभ और जया बच्चन को पावर कपल कहा जाता है। जया का कहना है कि मुझे उनका डिसिप्लिन पसंद है। में एक बहुत सख्त मां हूं। वह बोलते नहीं है। वह मेरी तरह अपनी राय रखने में आजाद नहीं है। वे चीजों को अपने तक ही रखते है, लेकिन वो जानते है कि वह जो कहना चाहते है उसे सही तरिके से कैसे कहना है।

News Source: जागरण
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की शादी की तस्वीरें

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की शादी की तस्वीरें

साउथ की सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को डायरेक्टर राज निदिमोरु को जीवन साथी बना लिया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है। नागा चैतन्य से तलाक के लगभग चार साल के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। सामंथा रुथ प्रभु चटख लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।

CID इंस्पेक्टर अभिजीत की शादी की तस्वीरें वायरल

CID इंस्पेक्टर अभिजीत की शादी की तस्वीरें वायरल

CID में इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव की दूल्हे के वेश में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने दोबारा शादी कर ली है। हालांकि, सच्चाई यह है कि आदित्य श्रीवास्तव पहले से शादीशुदा हैं और दो बेटियों के पिता हैं। वायरल हुई तस्वीरें उनकी 2003 में हुई शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान ली गई थीं।

News Source: नवभारत
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें