📱Download Our App
AR रहमान के संगीत ने चली मैजिक, ‘तेरे इश्क़ में’ का हाई कलेक्शन

AR रहमान के संगीत ने चली मैजिक, ‘तेरे इश्क़ में’ का हाई कलेक्शन

फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ ने रिलीज़ के बाद शानदार कमाई की है। 28 नवंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एआर रहमान के संगीत और धनुष-कृति सेनन की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ और आठवें दिन 3.65 करोड़ कमाए। कुल कलेक्शन अब 87.30 करोड़ तक पहुंच गया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले दिन की तगड़ी कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले दिन की तगड़ी कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे है। एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक थी और माना जा रहा था कि फिल्म 22–24 करोड़ की ओपनिंग लेगी। लेकिन दोपहर बाद शोज में भीड़ बढ़ गई और बड़े थिएटर्स में 80–90% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर ने पहले दिन करीब 28–29 करोड़ की दमदार ओपनिंग मार ली।

News Source: आज तक
ग्रेंड फिनाले से पहले ही विनर का खुलासा

ग्रेंड फिनाले से पहले ही विनर का खुलासा

बिग बोस-19 का कल ग्रेंड फिनाले है और सभी के बीचएक अलग ही ख़ुशी है। सभी दर्शक गौरव खन्ना को विनर बनाना चाहते है। लेकिन अब विनर को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्स कंटेस्टेंट तहलका भाई ने वीडियो में दावा किया कि बिग बॉस 19 के मेकर्स ने विनर बदलने का प्लान कर दिया है।

रणवीर सिंह और यश के बीच टक्कर

रणवीर सिंह और यश के बीच टक्कर

रणवीर सिंह की धुरंधर 5 दिसंबर को शानदार रिव्यू के साथ रिलीज हुई है। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि धुरंधर को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका दूसरा पार्ट 2 19 मार्च 2026 को आएगा। इसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स भी रिलीज होगी, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बड़ा क्लैश तय माना जा रहा है।

News Source: नवभारत
रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना का अंदाज दिखा निराला

रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना का अंदाज दिखा निराला

धुरंधर मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कुछ फैन्स ने फिल्म के पहले अपने अनुभव शेयर किये है। रणवीर सिंह जहां अपने एक्शन को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं वहीं अक्षय खन्ना भी स्वैग के साथ लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं। फैन्स का दावा है की ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली होगी।

250 करोड़ के बंगले में Alia का गृह प्रवेश

250 करोड़ के बंगले में Alia का गृह प्रवेश

पिछले महीने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए, जहाँ बेटी राहा कपूर का जन्मदिन मनाया गया। रणबीर ने अपने 250 करोड़ के बंगले में पिता की यादें भी संजोईं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर 15 फोटोज शेयर की, जिसमें घर की झलक और खास पलों की तस्वीरें शामिल हैं।

News Source: जागरण
टॉप 5 कंटेस्टेंट में कौन होगा बिग बॉस-19 का विजेता

टॉप 5 कंटेस्टेंट में कौन होगा बिग बॉस-19 का विजेता

बिग बॉस-19 अपने ग्रैंड फिनाले की और तेज रफ़्तार ले रहा है। शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके है जिसमे गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल जैसे धुरंधर शामिल है और इनकी वोटिंग लाइन भी खोल दी है। सभी फेन्स 7 दिसम्बर सुबह 10 बजे तक वोट कर सकते है।

News Source: पत्रिका
शेफाली जरीवाला—साल की सबसे बड़ी सर्च

शेफाली जरीवाला—साल की सबसे बड़ी सर्च

साल 2025 खत्म होने वाला है। इस साल कई बड़े इवेंट्स और हादसे हुए, लेकिन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को किया गया। कांटा लगा गर्ल कहलाने वाली शेफाली की 27 जून 2025 को सिर्फ 42 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी अचानक मौत ने लोगों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रही।

शादी में महिला की जिद से शर्मिंदा हुए SRK

शादी में महिला की जिद से शर्मिंदा हुए SRK

दिल्ली में एक भव्य शादी में शाहरुख खान ने परफॉर्मेंस से महफिल में चार चांद लगा दिए। बीच में एक मेहमान ने उनसे ‘बोलो जुबां केसरी’ बोलने की जिद की। शाहरुख ने हल्के अंदाज में जवाब दिया और कहा, “एक बार बिजनेस वालों के साथ बिजनेस कर लो तो छोड़ते नहीं, ये गुटका वाले भी यार।” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का धमाकेदार डेब्यू

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का धमाकेदार डेब्यू

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने हाल ही में “लैलाज” से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। ‘पंकज त्रिपाठी की खुशी का ठिकाना नहीं है और कहते हैं कि उसने बहुत अच्छे से किया। तीसरे शो तक, मुझे उसमें सुधार नजर आया’। एक्टिंग करते देखकर उन्हें लगा कि आशी उनसे भी ज्यादा तेज़ है। यह शो उनके परिवार के लिए काफी खास है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें