📱Download Our App
जल्द हटेगी नेटफ्लिक्स से कई फिल्म और वेब सीरीज

जल्द हटेगी नेटफ्लिक्स से कई फिल्म और वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स से जल्द ही कई फिल्में और वेब सीरीज हटने वाली हैं। इस लिस्ट में 90 के दशक की फेवरेट वेब सीरीज फ्रेंडज और पांच पॉपुलर हिंदी फिल्में शामिल हैं, जैसे रणवीर सिंह की फैमिली ड्रामा, करीना-अमिर की थ्रिलर मिस्ट्र, आमिर खान की PK, फरहान अख्तर की दिल चाहता है और फुकरे। अगर आपने अभी तक ये नहीं देखी हैं, तो अपनी वॉच लिस्ट में जोड़ लें।

News Source: न्यूज़ 24
डिवोर्स के रूमर्स पर अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

डिवोर्स के रूमर्स पर अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

अभिषेक बच्चन ने कहा कि लोग अक्सर उनके रिश्ते को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बनाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की उनकी बेटी आराध्या को इस बारे में कोई भनक नहीं थी, क्योंकि उनकी बेटी के पास फोन नहीं हैं। वह सोशल मीडिया गॉसिप्स और मीडिया की चटपटी खबरों से दूर रहती हैं। ऐश्वर्या ने काफी अच्छी परवरिश की है।

News Source: न्यूज़ 18
कॉमेडियन कपिल की बेटी से प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफ़ी

कॉमेडियन कपिल की बेटी से प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफ़ी

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। अपनी बेटी अनायरा के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने उसे जीवन की असली खुशी बताई। इसी पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर अनायरा से माफी मांगी और लिखा कि उन्होंने कपिल को शूटिंग के कारण उसकी बर्थडे पार्टी से दूर रखा।

बिग बॉस 19 के दोस्तों का हुआ रीयूनियन

बिग बॉस 19 के दोस्तों का हुआ रीयूनियन

बिग बॉस 19 में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच की दोस्ती काफी अच्छी नजर आई है। शो खत्म होने के बाद भी ये दोस्ती कायम है। अशनूर कौर हाल ही में अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और प्रणित मोरे के साथ रीयूनियन में नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर कर इन्हें “मेरे लोग” कहा। अशनूर को फिनाले से ठीक पहले बाहर कर दिया था।

धुरंधर 2 के डर से बदली धमाल 4 की रिलीज डेट

धुरंधर 2 के डर से बदली धमाल 4 की रिलीज डेट

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म का टकराव रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक से हो, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही हैं। इससे पहले भी अजय की सन ऑफ सरदार 2 बड़ी फिल्मों के आगे कमाई नहीं कर पाई थी, ऐसे में वो जोखिम नहीं लेना चाहते।

इस फ्राइडे रिलीज़ हो रही धांसू फिल्में और सीरीज

इस फ्राइडे रिलीज़ हो रही धांसू फिल्में और सीरीज

कल ओटीटी पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो आपका पूरा वीकेंड एंटरटेनिंग बना देंगी। लिस्ट में F1 द मूवी, थ्री रोज़ेज़ सीज़न 2, कांथा, साली मोहब्बत, द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली, सिटी ऑफ शैडोज और सिंगल पापा शामिल हैं। इनमें सस्पेंस, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और क्राइम-मिस्ट्री जैसे हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा।

CID के दया का जन्मदिन: दयानन्द सेट्टी के नाम आज भी गूँजता है “दया, दरवाज़ा तोड़ दो”

CID के दया का जन्मदिन: दयानन्द सेट्टी के नाम आज भी गूँजता है “दया, दरवाज़ा तोड़ दो”

लोकप्रिय टीवी शो CID में इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए दयानन्द सेट्टीआज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी दमदार बॉडी, सधी हुई एक्टिंग और मशहूर डायलॉग “दया, दरवाज़ा तोड़ दो!” ने उन्हें भारतीय टीवी का आइकॉन बना दिया। दया ने मॉडलिंग और थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दीं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
क्या ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी?

क्या ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी?

गौरव खन्ना ने काफी समय पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में काम किया। जहां उन्होंने रूपाली गांगुली के साथ अनुज कपाड़िया का अहम किरदार निभाया। बिग बॉस 19 के चलते वो शो से बाहर हो गए थे। अब उनके कहना है कि राजन सर ने मुझे अनुज का किरदार दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई और जल्द ही वो शो में नजर आएंगे।

मार्च 2026 में रणवीर और यश के बीच कड़ी टक्कर

मार्च 2026 में रणवीर और यश के बीच कड़ी टक्कर

मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार साबित होने वाला है। यश की नई फिल्म Toxic 19 मार्च को रिलीज़ होगी, जिसमें सस्पेंस और भारी एक्शन मिलेगा। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में दमदार कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और सुपरस्टार कास्ट के साथ मार्च 2026 को मस्ती और मनोरंजन से भर देंगी।

News Source: न्यूज़ 18
डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए बेस्ट OTT प्लेटफॉर्म्स

डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए बेस्ट OTT प्लेटफॉर्म्स

डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का खास शौक रखे वालो के लिए डॉक्यू-बे बेस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म है, यहाँ सिर्फ डॉक्यूमेंट्रीज़ मिलती हैं। साथ ही कैनोपी पर लाइब्रेरी कार्ड या यूनिवर्सिटी ईमेल से फ्री डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं। इसके अलावा डिस्कवरी चैनल और क्यूरियॉसिटी स्ट्रीम सीखने के लिए बढ़िया हैं। नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर भी डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी है, जहां नेशनल जियोग्राफिक की शानदार फिल्में मिलती हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें