📱Download Our App
सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन : भारतीय सिनेमा के थलैवा को मिली दुनिया भर से शुभकामनाएँ

सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन : भारतीय सिनेमा के थलैवा को मिली दुनिया भर से शुभकामनाएँ

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और निर्माता रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमिल फिल्म उद्योग के “थलैवा” कहे जाने वाले रजनीकांत अपनी अनोखी स्टाइल, दमदार संवाद अदायगी और बड़े पर्दे की करिश्माई मौजूदगी के लिए मशहूर हैं। बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा है। सोशल मीडिया पर देश-दुनिया से बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस कृतिका कामरा?

किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस कृतिका कामरा?

अभिनेत्री कृतिका कामरा के डेटिंग की खबरें ज़ोरों पर हैं, और चर्चा है कि वह क्रिकेट जगत के जाने-माने नाम गौरव कपूर साथ रिश्ते में हैं। हालांकि कृतिका या गौरव दोनों में से किसी ने भी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। उनकी उम्र का अंतर भी सुर्खियों में बना हुआ है।

धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल पर Orry ने किया ख़ास पोस्ट

धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल पर Orry ने किया ख़ास पोस्ट

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की काफी प्रशंसा हो रही है, जिससे वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इसी बीच ओरी ने अपने इंस्टा पर अक्षय खन्ना के किरदार का अपना एक वीड़ियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ ऑरी ने लिखा ‘My audition vs the guy who got it’ । उन्होंने यह वीडियो मस्ती के लिए डाला है।

इस वीकेंड होगा OTT और थियेटर में धमाका, आ रही 3 धांसू फिल्म

इस वीकेंड होगा OTT और थियेटर में धमाका, आ रही 3 धांसू फिल्म

आने वाले इस हफ्ते ओटीटी पर सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर फिल्मे आने वाली है। 12 दिसंबर को ओटीटी पर राधिका आप्टे की थ्रिलर फिल्म ‘साली मोहब्बत’ रिलीज होगी। वहीं नेटफ्लिक्स पर तमिल पीरियड क्राइम ड्रामा ‘कांथा’ और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर कुणाल खेमू की नई सीरीज ‘सिंगल पापा’ स्ट्रीम होगी। ऐसे में वीकेंड पर घर बैठे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है।

News Source: पत्रिका
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन 6 देशों में BAN

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन 6 देशों में BAN

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 6 दिन में दुनिया भर में 274.25 करोड़ रुपये कमाए। भारत से फिल्म का नेट कलेक्शन 180.25 करोड़ रहा। हालांकि, मेकर्स के लिए चिंता की खबर आई है। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

जुबिन नौटियाल पहुंचे प्रेमानंद महाराज के समक्ष

जुबिन नौटियाल पहुंचे प्रेमानंद महाराज के समक्ष

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में वृंदावन के कुंज आश्रम पहुंचे और संत प्रेमानंद जी महाराज के सामने भक्ति गीत गाया। उनका गाना ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ सुनकर महाराज मुस्कुराए और आशीर्वाद दिए। इस दौरान जुबिन ने आध्यात्मिक बातें साझा कीं और संगीत व समर्पण बनाए रखने की सीख ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।

News Source: नवभारत
रेखा की तरह हूबहू दिखती है ये लड़की

रेखा की तरह हूबहू दिखती है ये लड़की

बॉलीवुड की ब्यूटी रेखा की हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्लैक टॉप में आईने के सामने खड़ी लड़की के नैन-नक्श रेखा से बहुत मिलते-जुलते हैं। वीडियो j4nhhv1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। फैंस ने इसे देखकर रिएक्शन दिए, कुछ ने कहा आप सच में रेखा जैसी हैं, वहीं कुछ ने कहा रेखा जैसा कोई नहीं।

ISPL सीजन 3 में सलमान, अक्षय, सैफ की महाटक्कर

ISPL सीजन 3 में सलमान, अक्षय, सैफ की महाटक्कर

साल 2026 में होने वाले ISPL सीजन 3 को लेकर बॉलीवुड सितारों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इस हाई-प्रोफाइल T10 लीग में सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे स्टार्स टीमों के मालिक या को-ओनर के रूप में शामिल हैं। लीग 9 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक चलेगी और पहला मैच अमिताभ बच्चन की टीम और सलमान खान की टीम के बीच खेला जाएगा।

रेड सी फेस्टिवल : आलिया को मिला सम्मान

रेड सी फेस्टिवल : आलिया को मिला सम्मान

आलिया भट्ट ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की, जहां गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवार्ड दिया गया। इस मौके पर उनके फिल्मी सफर को खास प्रस्तुति के जरिए सेलिब्रेट भी किया गया। गोल्डन ग्लोब्स अध्यक्ष हेलेन होहेन ने कहा कि आलिया एक शानदार टैलेंट हैं जिनका ग्लोबल प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। आलिया और ट्यूनीशियाई एक्ट्रेस हेंड सबरी को फिल्म और टीवी में योगदान के लिए सम्मान मिला।

कितने पढ़े-लिखे हैं कपिल शर्मा?

कितने पढ़े-लिखे हैं कपिल शर्मा?

कपिल शर्मा की शुरुआती पढ़ाई अमृतसर में हुई, जहां स्कूल के स्टेज पर ही उनका टैलेंट चमकने लगा। बाद में उन्होंने हिंदू कॉलेज में थिएटर जॉइन किया और यहीं से उनकी असली सीख शुरू हुई। आर्थिक दिक्कतों के बीच उन्होंने एक्टिंग-सिंगिंग में कई अवॉर्ड जीते और जालंधर के अपीजे कॉलेज में थिएटर भी सिखाया। कपिल का कहना है कि उनकी असली पढ़ाई थिएटर ने कराई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें