📱Download Our App
अक्षय खन्ना की एंट्री वाले म्यूजिक के पीछे कौन?

अक्षय खन्ना की एंट्री वाले म्यूजिक के पीछे कौन?

फ़िल्मी जगत में इस समय ‘धुरंधर’ फिल्म हर तरफ छाई हुई है, साथ ही अक्षय खन्ना की धांसू एंट्री और एंट्री ट्रैक भी वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने बहरीनी भाषा में गाया है। इस रैप का नाम Fa9la है। इस गाने के हिट होने के बाद रैपर फ्लिपराची उर्फ हुस्साम असीम भी चर्चा में आ गए है।

अचानक चमकी साल 2015 में इस डायरेक्टर की किस्मत

अचानक चमकी साल 2015 में इस डायरेक्टर की किस्मत

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर मेघना गुलजार आज अपना 52वा जन्मदिन मना रही है और उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2002 में की थी। जब उनकी पहली फिल्म ‘फिहलाल’ रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में ‘तलवार’ फिल्म बनाई जो लोगो को काफी पसंद आई और सुपरहिट गई। इसके बाद उन्होंने ‘राजी’, ‘छपाक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी हिट फिल्में बनाई।

इस दिन आ रहा है सनी देओल की बॉर्डर 2 का टीजर

इस दिन आ रहा है सनी देओल की बॉर्डर 2 का टीजर

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर, यानी विजय दिवस के मौके पर दोपहर 1:30 बजे रिलीज़ किया जाएगा। मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है, जिसमें सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

तलाक की अफवाह पर अभिषेक बच्चन ने दी सफाई

तलाक की अफवाह पर अभिषेक बच्चन ने दी सफाई

आए दिन बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार हमेशा गर्म रहता है। हाल ही में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की अफवाह फैल रही है। उन्होंने कहा कि लोग सेलिब्रिटी के बारे में गलत अफवाह फैलते हैं, लेकिन उनका परिवार खुश है। अभिषेक ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या इन बातों से प्रभावित नहीं होती क्योंकि उसके पास फोन नहीं है और ऐश्वर्या उसे इंटरनेट की अफवाहों से दूर रखना सिखाती हैं।

रजनीकांत की नई फिल्म पर बढ़ी उम्मीदें, फैंस कर रहे हैं ग्रैंड अनाउंसमेंट का इंतज़ार

रजनीकांत की नई फिल्म पर बढ़ी उम्मीदें, फैंस कर रहे हैं ग्रैंड अनाउंसमेंट का इंतज़ार

सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म को लेकर तमिल सिनेमा में जबरदस्त उत्साह है। सूत्रों के अनुसार, मेगा प्रोजेक्ट का ऐलान जल्द होने वाला है और इसे बड़े स्तर पर पैन-इंडिया रिलीज़ की योजना है। रजनीकांत इस फिल्म में पहले से अधिक एक्शन और गहराई वाला किरदार निभाते दिख सकते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस #ThalaivaNextFilm ट्रेंड करवा रहे हैं और ग्रैंड अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं।

रजनीकांत की सबसे पहली फिल्म कौन सी है?

रजनीकांत की सबसे पहली फिल्म कौन सी है?

आज सुपरस्टार रजनीकांत का 75वा जन्मदिन है और उनके फैन्स के लिए ये दिन बहुत खास होगा। अपनी शानदार एक्टिंग और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले रजनीकांत आज 75 साल के हो गए है। रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से की थी। अपने 50 साल के करियर में कुल 169 फिल्म दे चुके है।

किस रोल के लिए अक्षय खन्ना ने ली ज्यादा फीस?

किस रोल के लिए अक्षय खन्ना ने ली ज्यादा फीस?

इन दिनी अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर काफी धमाल मचा रही है, जिसमे उन्होंने रहमान डकैत का रोल किया। इस रोल के लिए उन्हें 3 करोड़ रूपए मिले है। इसके अलावा फरवरी में रिलीज़ हुई ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार के लिए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। साल 2025 में रिलीज़ फिल्मो में अक्षय खन्ना की फिल्मो ने काफी सुर्खिया बटोरी है।

क्या दे पाएगी कपिल शर्मा की फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर

क्या दे पाएगी कपिल शर्मा की फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने इन दिनों काफी धूम मचा रखी है लेकिन 12 दिसम्बर यानि आज कपिल शर्मा की कॉमेडियन फिल्म ‘किस किसको प्यार करू 2’ रिलीज होने जा रही है। इसका ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आया। अब यह सवाल उठ रहा है की कपिल शर्मा की फिल्म धुरंधर को टक्कर दे पाएगी। दोनों फिल्मो के बीच जो ट्रेड रिपोर्ट आई है उससे ये फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ कमा सकती है।

रजनीकांत की एक्शन स्टाइल ने बदली भारतीय सिनेमा की भाषा

रजनीकांत की एक्शन स्टाइल ने बदली भारतीय सिनेमा की भाषा

रजनीकांत की अनोखी एक्शन स्टाइल — चश्मा उछालना, सिगरेट फ्लिक करना, बिजली-सी तेज चाल — ने भारतीय सिनेमा में एक नया ट्रेंड शुरू किया। 80 और 90 के दशक में उनकी फिल्मों ने दक्षिण भारत ही नहीं, पूरे देश में एक अलग फैन-कल्चर बनाया। आज भी नई पीढ़ी के दर्शक उनकी फिल्मों के स्टाइलिश एंटरटेनमेंट को एक ‘राजनीकांत ब्रांड’ के रूप में देखते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
रजनीकांत की सफलता का मंत्र : सादगी, मेहनत और आध्यात्मिकता

रजनीकांत की सफलता का मंत्र : सादगी, मेहनत और आध्यात्मिकता

रजनीकांत भले ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हों, लेकिन उनकी सादगी और आध्यात्मिक जीवनशैली लाखों लोगों को प्रेरित करती है। सफलता के बावजूद वे आज भी अनुशासन, कम बोलना और साधारण जीवन को महत्व देते हैं। रजनीकांत कई बार बता चुके हैं कि उनकी ऊर्जा ध्यान, योग और आध्यात्मिक यात्राओं से आती है। यही कारण है कि प्रशंसक उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि प्रेरणा मानते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें