📱Download Our App
घर लौटने की ख़ुशी में परिवार ने किया तानिया मित्तल का भव्य स्वागत

घर लौटने की ख़ुशी में परिवार ने किया तानिया मित्तल का भव्य स्वागत

‘बिग बॉस 19’ शो खत्म हो गया है और तानिया मित्तल अब अपने घर लौट आई है। तानिया मित्तल ग्वालियर की रहने वाली है, मित्तल बिग बॉस 19 खत्म होने कपूर तीन महीने बाद अपने घर लौट रही है। उनके परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह अपने पिता से गले लगकर रोती नजर आईं। तान्या ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और लग्जरी कारों का वीडियो भी साझा किया।

श्रेयस तलपदे और आलोक नाथ को कोर्ट से मिली राहत

श्रेयस तलपदे और आलोक नाथ को कोर्ट से मिली राहत

श्रेयस तलपदे और आलोक नाथ पर चल रहे मार्केटिंग स्कैम मामले में कोर्ट ने अपना पक्ष रखा है। जिसमे कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। 37 वर्षीय सोनीपत निवासी विपुल अंतिल ने श्रेयस तलपदे और नाथ के अलावा तेरह लोगों पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।

‘धुरंधर’ ने 10वे दिन की कमाई से रचा इतिहास

‘धुरंधर’ ने 10वे दिन की कमाई से रचा इतिहास

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही धूम मचा रखी है और ये दिन पे दिन अपने नाम कई रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने रविवार को 59 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के चलते धुरंधर ने 10वे दिन के कलेक्शन ने एनीमल और RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म ने अबतक कुल 351.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ‘अनुज सचदेवा’ पर लाठी से हमला

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ‘अनुज सचदेवा’ पर लाठी से हमला

टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर उनकी सोसाइटी ने रहने वाले शख्स ने हमला कर दिया। अनुज ने इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमे की शख्स अनुज को डंडे से मारता दिख रहा है और गालियां दे रहा है। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपी को पकड़ा। उस शख्स ने अनुज को जान से मारने की धमकियां भी दी।

जुबीन गर्ग की हत्या में 7 आरोपी गिरफ्तार

जुबीन गर्ग की हत्या में 7 आरोपी गिरफ्तार

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की हत्या की जाँच लगातार चल रही थी इसी बीच SIT ने गुवाहाटी की अदालत में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया। बताया गया है की इस आरोप में उनके सचिव, बैंड सदस्य और महोत्सव आयोजक शामिल हैं। सभी आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या और विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। अभी तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोहेल खान का बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

सोहेल खान का बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। वीडियो वायरल होते ही उनकी खूब आलोचना हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत माफी मांगनी पड़ी। सोहेल ने कहा कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफ़ोबिया है, इसलिए वो कभी-कभी हेलमेट नहीं पहनते, पर ये कोई बहाना नहीं है। उन्होंने माफी मांगते हुए वादा किया कि अब से वो हमेशा सभी नियमों का पालन करेंगे।

News Source: जागरण
67 कांच के टुकड़े चेहरे में धंसे थे! भयानक एक्सीडेंट ने बदल दी महिमा चौधरी की जिंदगी

67 कांच के टुकड़े चेहरे में धंसे थे! भयानक एक्सीडेंट ने बदल दी महिमा चौधरी की जिंदगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान हुए भयानक एक्सीडेंट का दर्दनाक खुलासा किया है। एक दूध के ट्रक से टक्कर के बाद उनकी कार के शीशे टूटकर चेहरे में धंस गए थे। डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप की मदद से उनके चेहरे से 67 कांच के महीन टुकड़े निकाले थे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
महिमा चौधरी के इस इंटरव्यू ने सभी फैन्स को चौकाया

महिमा चौधरी के इस इंटरव्यू ने सभी फैन्स को चौकाया

मशहूर एक्टर्स महिमा चौधरी जिन्होंने 1990 में फिल्म ‘परदेस’ में डेब्यू किया। उन्होंने काफी सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की अजय देवगन की फिल्म ‘दिल क्या करे’ के दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट के दौरान उनके चेहरे पर 67 कांच के टुकड़े घुस जिन्हे सर्जरी के दौरान निकले गए। इस हादसे के बाद वो लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं।

News Source: न्यूज़ 24
अभिनेता-अभिनेत्री के बीच अफेयर की खबरों से हंगामा

अभिनेता-अभिनेत्री के बीच अफेयर की खबरों से हंगामा

फिल्म जगत से जुड़ी एक खबर ने सबको चौंका दिया है। एक मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री के बीच अफेयर की खबरें सामने आई हैं, जिसके कारण अभिनेता की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया है। इस प्रेम त्रिकोण की चर्चा हर तरफ हो रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेता की पत्नी को दोनों के रिश्तों के बारे में पता चल गया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मशहूर पंजाबी सिंगर इंदरजीत निक्कू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, 2 आरोपी गिरफ्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर इंदरजीत निक्कू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, 2 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पॉपुलर पंजाबी सिंगर इंदरजीत निक्कू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए निक्कू के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर इस धोखाधड़ी में शामिल थे। हालांकि, निक्कू अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें