📱Download Our App
‘बिग बॉस 19’ के विनर का यूट्यूब चैनल 24 घंटे में ही हुआ बंद

‘बिग बॉस 19’ के विनर का यूट्यूब चैनल 24 घंटे में ही हुआ बंद

‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी जीतने के बाद अभिनेता गौरव खन्ना को करारा झटका लगा है। उन्होंने फैंस से जुड़ने के लिए बड़े अरमानों के साथ अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वह टर्मिनेट हो गया। बताया जा रहा है कि गाइडलाइंस के उल्लंघन की वजह से उनके वीडियो हटा दिए गए हैं।

सिनेमा जगत के वे सितारे जो इस साल दुनिया को कह गए अलविदा

सिनेमा जगत के वे सितारे जो इस साल दुनिया को कह गए अलविदा

साल 2025 हिंदी सिनेमा के लिए काफी भारी रहा, जहां हमने मनोरंजन जगत की कई दिग्गज हस्तियों को हमेशा के लिए खो दिया। इन कलाकारों ने अपनी अदाकारी और कला से दशकों तक हमारे दिलों पर राज किया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में जो खालीपन आया है, उसकी भरपाई नामुमकिन है।

शिल्फा शेट्टी ने अपने खिलाफ लगे आरोप को बताया बेबुनियाद

शिल्फा शेट्टी ने अपने खिलाफ लगे आरोप को बताया बेबुनियाद

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कुछ न कुछ कारनामे होते रहते है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्फा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अपने खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक कारोबारी विवाद है, जिसे गलत तरीके से आपराधिक रूप दिया जा रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है।

अभिनेता नागार्जुन बनने वाले है दादा

अभिनेता नागार्जुन बनने वाले है दादा

सोशल मीडिया पर इन दिनों नागार्जुन की बहु शोभिता धुलिपाला अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसे अब एक साल हो चुका है। शोभिता के साथ नागा की ये दूसरी शादी है, उन्होंने पहली शादी 2017 में सामंथा रूथ प्रभु के साथ हुई थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

News Source: आज तक
एक्टर अक्षय खन्ना ने करवाई वास्तु शांति पूजा

एक्टर अक्षय खन्ना ने करवाई वास्तु शांति पूजा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों छावा और धुरंधर की सफलता के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनकी फिल्मो की ही बाते कर रहा है। इसी के चलते उन्होंने अपने अलीबाग वाले घर में वास्तु शांति हवन यज्ञ करवाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह पूजा उन्होंने घर में शांति, सकारात्मक और आध्यात्मिक सद्भाव के लिए करवाई है।

रणवीर-संजू बाबा की ‘धुरंधर’ का OTT पर धमाका

रणवीर-संजू बाबा की ‘धुरंधर’ का OTT पर धमाका

रणवीर सिंह और संजय दत्त की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने के बाद अब OTT पर आने को तैयार है। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं और चर्चा है कि यह फरवरी 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म अब उन लोगों का मनोरंजन करेगी जो इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे।

Instagram पर ऐसे ऑन करें ‘ऑटो स्क्रॉल’ फीचर, अपने आप चलेंगी रील्स

Instagram पर ऐसे ऑन करें ‘ऑटो स्क्रॉल’ फीचर, अपने आप चलेंगी रील्स

इंस्टाग्राम ने रील्स प्रेमियों के लिए धांसू ऑटो स्क्रॉल फीचर पेश किया है। अब बार-बार स्क्रीन स्वाइप करने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी! एक रील खत्म होते ही अगली रील अपने आप शुरू हो जाएगी। बस रील पर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करके इस सेटिंग को ऑन करें और हैंड्स-फ्री मनोरंजन का मजा लें।

News Source: पत्रिका
‘धुरंधर’ के FA9LA गाने पर अभिनेता रंजीत ने लगाए पोती के साथ ठुमके

‘धुरंधर’ के FA9LA गाने पर अभिनेता रंजीत ने लगाए पोती के साथ ठुमके

‘धुरंधर’ मूवी का क्रेज आज भी लोगो के बीच छाया हुआ है। इस फिल्म के FA9LA गाने पर अक्षय खन्ना का शानदार डांस सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना काफी ट्रेंड में चलाया गया जिसको देख बॉलीवुड के अभिनेता रंजीत ने भी अपनी 6 साल की पोती दिया के साथ इस गाने पर डांस किया। यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

‘होमबाउंड’ Oscar 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट

‘होमबाउंड’ Oscar 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट

इस बार भारतीय सिनेमा की तरफ से ऑस्कर 2026 में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। यह ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी की 15 शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों में शामिल हुई है। इस फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। हाल ही में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है।

News Source: न्यूज़ 24
‘बॉर्डर 2’ के टीज़र लॉन्च पर छाए Varun Dhawan: मूंछों वाले लुक में जवानों को टक्कर देते दिखे Sunny Deol

‘बॉर्डर 2’ के टीज़र लॉन्च पर छाए Varun Dhawan: मूंछों वाले लुक में जवानों को टक्कर देते दिखे Sunny Deol

बॉलीवुड में अब ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का शोर है! टीज़र लॉन्च के मौके पर वरुण धवन मूंछों वाले जबरदस्त फौजी लुक में दिखे, जो फैंस को खूब पसंद आया। उनके साथ सनी देओल और अहान शेट्टी भी मौजूद थे। देशभक्ति से भरी इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें