📱Download Our App
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज

डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में दिख रहे है। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण के पिता का रोल निभाया है। ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर बने पिता

‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर बने पिता

बिग बॉस सीजन 12 में चर्चा में रहे दीपक ठाकुर अब पिता बन चुके है। बिहार के रहने वाले दीपक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। उनकी शादी 24 नवंबर 2024 को हुई थी और 16 दिसंबर को उनके घर साक्षात लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा उन्हें यकीन नहीं हो रहा गुजरे वक़्त के साथ में पिता बन गया हु।

हॉलीवुड एक्टर विलियम रश का निधन

हॉलीवुड एक्टर विलियम रश का निधन

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर एक्टर विलियम रश का 31 की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनकी मां डेबी रश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। हालांकि अभी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर विलियम रश के फैंस पोस्ट शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 24
आखिर मंगलवार को सस्ती क्यों मिलती हैं फिल्म टिकट्स

आखिर मंगलवार को सस्ती क्यों मिलती हैं फिल्म टिकट्स

अगर आप सिनेमाहॉल में फिल्में देखने जाते है तो आपको पता होना चाहिए की मंगलवार के दिन टिकट्स सस्ती क्यों होती है। ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं। शनिवार और रविवार को लोग फ्री रहते हैं, इसलिए थिएटर में भीड़ रहती है। सोमवार तक भी ठीक-ठाक लोग आते हैं। लेकिन मंगलवार को मिडवीक होने से कम लोग फिल्म देखने जाते हैं। इस कारण थिएटर वाले टिकट सस्ती कर देते हैं।

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म की कमाई अपडेट

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म की कमाई अपडेट

कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करू 2’को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है, लेकिन धुरंधर जैसा इस फिल्म को फेन्स की तरफ से ज्यादा रेस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने वीकेंड में बहुत कम कमाई की लेकिन मंगलवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ 1 करोड़ रुपये कमाए। कपिल की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.15 करोड़ रुपये कमा लिए है।

कॉमेडियन भारती सिंह बनी 41 साल की उम्र में एक बार फिर माँ

कॉमेडियन भारती सिंह बनी 41 साल की उम्र में एक बार फिर माँ

कॉमेडियन अभिनेत्री भारती सिंह 41 साल की उम्र में एक बार फिर माँ बन गई है। कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के दौरान वाटर ब्रेक होने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी काफी खुश नजर आते दिखे। फैन्स ने भी सोशल मिडिया पर खूब बधाईया दी। भारती ने इससे पहले 2022 में बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम लक्ष्य है।

News Source: न्यूज़ 24
दो हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

दो हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को 14 दिन पुरे हो चुके है। इन दो हफ्तों में फिल्म ने तगड़ी कमाई की है, 14वें दिन की कमाई 23 करोड़ हुई है। जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 460.25 करोड़ पहुंच चुकी है। वही वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 702 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही धुरंधर दुनियाभर में 1000 करोड़ का आकड़ा पर कर जाएगी।

अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखे कई बॉलीवुड सितारे

अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखे कई बॉलीवुड सितारे

भारत के टॉप 10 अमीरो में अंबानी का नाम भी आता है और उनकी मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल भी है जहाँ बॉलीवुड स्टार के बच्चे पढ़ते है। कल अंबानी के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ जहाँ बॉलीवुड सितारों की खास मौजूदगी रही। फंक्शन में शाहरुख खान परिवार के साथ पहुंचे, वहीं करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, फराह खान और शाहिद कपूर भी बच्चों को सपोर्ट करने आए।

‘बॉर्डर 2’ में इन चार एक्ट्रेसेस की हुई एंट्री

‘बॉर्डर 2’ में इन चार एक्ट्रेसेस की हुई एंट्री

1997 की बॉर्डर जो 90s दशक की सबसे धांसू फिल्म मानी जाती थी और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बॉर्डर-2 रिलीज होने वाला है। सभी हिंदुस्तानी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फैन्स ने काफी तारीफ की। इस फिल्म में सनी देओल के साथ मोना, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और डेब्यू कर रहीं मेधा की झलक, और दिलजीत, वरुण और अहान का दमदार अंदाज़।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स की रेड

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स की रेड

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई में उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही कुछ वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी है। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और मामले पर ऑफिशियली बयान का इंतजार किया जा रहा है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें