📱Download Our App
साइबर ठगों ने बनाया महाभारत के युधिष्ठिर को निशाना

साइबर ठगों ने बनाया महाभारत के युधिष्ठिर को निशाना

महाभारत में युधिष्ठिर का रोल करने वाले एक्टर गजेंद्र सिंह चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। फेसबुक पर डी-मार्ट का एक ऑफर आया, उस एड पर क्लिक करते ही उनके खाते से 98 हजार रुपये कट गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने तुरंत एक्शन लेकर पूरी रकम वापस दिला दी।

मुन्ना भाई का जलवा बरकरार: 23 साल बाद भी दौड़ते हैं संजू बाबा के ये 6 सुपरहिट डायलॉग

मुन्ना भाई का जलवा बरकरार: 23 साल बाद भी दौड़ते हैं संजू बाबा के ये 6 सुपरहिट डायलॉग

संजय दत्त की ‘मुन्ना भाई MBBS’ को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा बीत गए, लेकिन ‘जादू की झप्पी’ और ‘टेंशन नहीं लेने का’ जैसे डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं। फिल्म के इन 6 आइकोनिक डायलॉग्स ने न सिर्फ हमें हंसाया, बल्कि जिंदगी जीने का नया नजरिया भी दिया।

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 500 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 500 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 15वें दिन भी फिल्म ने तगड़ी कमाई की है और अब यह भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। दर्शकों के सिर चढ़कर फिल्म का जादू बोल रहा है और इसने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

News Source: न्यूज़ 18
अनन्या पांडे का ‘हुक-अप’ कल्चर से तौबा: बोलीं- मुझे 90 के दशक वाला सच्चा रोमांस पसंद है

अनन्या पांडे का ‘हुक-अप’ कल्चर से तौबा: बोलीं- मुझे 90 के दशक वाला सच्चा रोमांस पसंद है

अनन्या पांडे ने साफ कह दिया है कि उन्हें आजकल का ‘हुक-अप’ और ‘सिचुएशनशिप’ वाला ड्रामा बिलकुल रास नहीं आता। उन्हें तो शाहरुख खान वाला पुराना 90s का रोमांस और सादगी पसंद है। अनन्या का कहना है कि प्यार में गहरा लगाव और शिद्दत होनी चाहिए, न कि सिर्फ वक्त गुजारने वाला शॉर्टकट।

दूसरी बार ‘बी प्राक’ बने पिता, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

दूसरी बार ‘बी प्राक’ बने पिता, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक दूसरी बार पिता बने है। उनकी पत्नी मीरा बचन ने 1 दिसंबर, 2025 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम DDVIJ रखा। इस खुशी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और नाम का मतलब बताया-“दो बार जन्मा, आध्यात्मिक नया जन्म।” इससे पहले उनका एक बेटा और बेटी भी थी, लेकिन बेटी का जन्म के बाद निधन हो गया था।

News Source: आज तक
तमन्ना भाटिया ने कैसे बनाया बॉलीवुड और साउथ में अपना सिक्का

तमन्ना भाटिया ने कैसे बनाया बॉलीवुड और साउथ में अपना सिक्का

15 की उम्र में कदम रखने वाली तमन्ना आज ‘मिल्की ब्यूटी’ के नाम से मशहूर हैं। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने साउथ से बॉलीवुड तक अपनी मेहनत से मुकाम पाया। मॉडलिंग से करियर शुरू कर ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली तमन्ना की कामयाबी के पीछे कड़ा संघर्ष और अभिनय के प्रति गजब का जुनून छुपा है।

News Source: पत्रिका
विक्की और रश्मिका ने गाड़े झंडे, पर्दे पर दिखा इन सितारों का जलवा

विक्की और रश्मिका ने गाड़े झंडे, पर्दे पर दिखा इन सितारों का जलवा

साल 2025 विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के नाम रहा, जहाँ ‘छावा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। रश्मिका ने बैक-टू-बैक फिल्मों से करोड़ों बटोरे, तो धनुष और कृति सेनन ने भी अपनी एक्टिंग से जनता का दिल जीत लिया। साल खत्म होते-होते ये सितारे पर्दे पर सुपरहिट साबित हुए।

कानूनी पचड़े में फंसी कार्तिक आर्यन की फिल्म

कानूनी पचड़े में फंसी कार्तिक आर्यन की फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म रिलीज से पहले ही कोर्ट के चक्करों में फंस गई है। ‘सात समंदर पार’ गाने के कॉपीराइट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने करण जौहर की कंपनी को कड़ी फटकार लगाई है। बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने पर कोर्ट सख्त है, जिससे फिल्म की मुश्किल बढ़ सकती है।

साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही ये बॉलीवुड फिल्में

साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही ये बॉलीवुड फिल्में

साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड की काफी फिल्में आने वाली है। जिसमे से कई बड़ी फिल्मे सीधे OTT पर आएगी। जिसमे सनी देओल की OTT फिल्म इक्का, लस्ट स्टोरीज 3, इमरान खान-भूमि की रोमांटिक फिल्म, माधुरी-तृप्ति की फैमिली ड्रामा मूवी और राजकुमार राव की टोस्टर आएगी। इसके साथ ही सैफ अली खान की फिल्म भी चर्चा में है।

सुनिधि चौहान का धमाका: इंटरव्यू में खोले अपनी गजब फिटनेस और डाइट के राज

सुनिधि चौहान का धमाका: इंटरव्यू में खोले अपनी गजब फिटनेस और डाइट के राज

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने खास इंटरव्यू में फिटनेस का सीक्रेट खोल दिया है। उन्होंने बताया कि स्टेज पर घंटों एनर्जी बनाए रखने के लिए वो कैसी डाइट लेती हैं। साथ ही, सुनिधि ने अपने ‘आई एम होम’ टूर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की और देसी अंदाज में फैन्स का दिल जीत लिया।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें