📱Download Our App
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ की शूटिंग हुई पूरी

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ की शूटिंग हुई पूरी

सनी देओल और अक्षय खन्ना के फैंस के लिए बड़ी खबर है! 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के करीब 28 साल बाद ये दोनों धुरंधर फिल्म ‘इक्का’ में साथ नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर सीधे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है!

‘धुरंधर’ 500 करोड़ के क्लब में शामिल

‘धुरंधर’ 500 करोड़ के क्लब में शामिल

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत तगड़ी कमाई कर रही है। रिलीज़ के पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ की कमाई की थी। और दूसरे हफ्ते की कमाई 253.25 करोड़ थी। रविवार को 17वें दिन फिल्म ने 38.50 करोड़ कमाए, जिसके बाद धुरंधर की कुल कमाई 555.75 करोड़ पहुंच चुकी है।

अभिनेता ”जेम्स रैन्सोन” ने की आत्महत्या

अभिनेता ”जेम्स रैन्सोन” ने की आत्महत्या

22 दिसंबर का दिन अभिनेताओं के लिए बड़ा दुःखद है। इस दिग्गज अभिनेता जेम्स रैन्सोन का निधन हो गया है। इन्होने ‘द वायर’ और ‘इट: चैप्टर टू’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इस अभिनेता की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। उनके निधन के बाद कई कलाकारों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल के घर हुई नन्हे मेहमान की एंट्री

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल के घर हुई नन्हे मेहमान की एंट्री

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के घर एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई। उनकी पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया। शार्दुल ने इंटाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को बेटे के जन्म की खुशखबरी दी। शार्दुल के लिए साल 2025 काफी बेहतरीन गया है। पिता बनने की ख़ुशी के साथ ही वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी बने है।

2025 में इन सितारों की चमकी किस्मत, बने सुपरस्टार

2025 में इन सितारों की चमकी किस्मत, बने सुपरस्टार

साल 2025 खत्म होने वाला है और यह साल अक्षय खन्ना, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अहान पांडे जैसे सितारों के लिए बेहद लकी रहा। अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ से तगड़ा कमबैक किया, वहीं गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतकर इतिहास रचा। फरहाना भट्ट सोशल मीडिया क्वीन बनीं और अहान पांडे ने सफल डेब्यू किया ।

News Source: आज तक
ऋतिक रोशन के भाई ईशान की हुई सगाई

ऋतिक रोशन के भाई ईशान की हुई सगाई

ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन की सगाई की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस खास मौके पर ऋतिक अपनी लेडीलव सबा आजाद के साथ पहुंचे और पूरे परिवार के साथ जमकर पोज दिए। सबा और ऋतिक की बॉन्डिंग देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब जल्द ही इस जोड़ी के घर भी शहनाई बज सकती है!

हैदराबाद में सामंथा की एक झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़! फैंस ने एक्ट्रेस को घेरा

हैदराबाद में सामंथा की एक झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़! फैंस ने एक्ट्रेस को घेरा

हैदराबाद के एक इवेंट में साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को फैंस की दीवानगी का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस को देखते ही भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों को सामंथा को बाहर निकालने में पसीने छूट गए। सामंथा के साथ हुई इस धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है!

ससुराल में निक जोनास का पड़ा देसी नाम, ‘निकर’ कहकर बुलाते हैं घरवाले!

ससुराल में निक जोनास का पड़ा देसी नाम, ‘निकर’ कहकर बुलाते हैं घरवाले!

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा शो में एक बड़ा ही मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार वाले पति निक जोनास को प्यार से ‘निकर’ कहकर बुलाते हैं। जब निक पहली बार ससुराल आए, तो इस अनोखे नाम को सुनकर हैरान रह गए थे, लेकिन अब वे इस देसी अंदाज और प्यार के पूरी तरह कायल हो चुके हैं!

पापा विक्की कौशल का प्यारा प्लान: बड़े होकर बेटे को सबसे पहले दिखाना चाहते हैं ये खास फिल्में

पापा विक्की कौशल का प्यारा प्लान: बड़े होकर बेटे को सबसे पहले दिखाना चाहते हैं ये खास फिल्में

विक्की कौशल हाल ही में पिता बने हैं और अभी से बेटे की परवरिश के सपने सजाने लगे हैं। उन्होंने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि उनका बेटा बड़ा होकर उनकी कुछ चुनिंदा फिल्में देखे, जिनसे उसे मेहनत और जज्बे की सीख मिले। फैंस को विक्की का यह ‘सुपर डैड’ वाला अंदाज खूब पसंद आ रहा है!

राधिका आप्टे का सनसनीखेज खुलासा: साउथ फिल्ममेकर ने शरीर के अंगों पर पैडिंग लगाने की रखी थी अजीब शर्त!

राधिका आप्टे का सनसनीखेज खुलासा: साउथ फिल्ममेकर ने शरीर के अंगों पर पैडिंग लगाने की रखी थी अजीब शर्त!

राधिका आप्टे ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाते हुए बताया कि एक साउथ फिल्ममेकर ने उनसे ब्रेस्ट और हिप्स पर एक्स्ट्रा पैडिंग लगाने की डिमांड की थी। राधिका ने इस घटिया मांग को सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि वे जैसी हैं, वैसी ही दिखेंगी। एक्ट्रेस के इस बेबाक बयान ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया है!

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें