📱Download Our App
मनोरंजन जगत में शोक: ‘द लायन किंग’ फेम इमानी डिया स्मिथ की 25 की उम्र में हत्या

मनोरंजन जगत में शोक: ‘द लायन किंग’ फेम इमानी डिया स्मिथ की 25 की उम्र में हत्या

हॉलीवुड और थिएटर जगत से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। ‘द लायन किंग’ फेम अभिनेत्री इमानी डिया स्मिथ की महज 25 साल की उम्र में उनके बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस खबर ने फैंस को सदमे में डाल दिया है। अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीतने वाली इमानी अपने पीछे 3 साल का मासूम बेटा छोड़ गई हैं।

News Source: न्यूज़ 24
राजस्थान बनेगा फिल्मों का नया गढ़: भजनलाल सरकार का बड़ा एलान

राजस्थान बनेगा फिल्मों का नया गढ़: भजनलाल सरकार का बड़ा एलान

भजनलाल सरकार ने फिल्मकारों के लिए तिजोरी खोल दी है। राजस्थान में फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए अब 30 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार का इरादा साफ है—राजस्थानी लोकेशंस को बॉलीवुड-हॉलीवुड का फेवरेट अड्डा बनाना, ताकि यहां पर्यटन बढ़े और स्थानीय लोगों को जमकर रोजगार मिले।

बाबा की भक्ति में लीन कंगना रनौत: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

बाबा की भक्ति में लीन कंगना रनौत: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत इन दिनों भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर माथा टेका और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर की खूबसूरती और वहां की ऊर्जा से कंगना इतनी गदगद हुईं कि तस्वीरें शेयर कर इसे बेहद जीवंत और अद्भुत अनुभव बताया।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने दिखाई ‘काजू’ की पहली झलक, बताया गोला के छोटे भाई का कैसा है हाल

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने दिखाई ‘काजू’ की पहली झलक, बताया गोला के छोटे भाई का कैसा है हाल

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर दोबारा किलकारियां गूंजी हैं और अब भारती ने अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ का हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। भारती ने बड़े ही प्यार से बताया कि डिलीवरी और बेबी की सेहत एकदम चकाचक है। भारती के इस अंदाज़ ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।

News Source: न्यूज़ 18
900 करोड़ की कमाई के बीच ‘धुरंधर’ पर संकट

900 करोड़ की कमाई के बीच ‘धुरंधर’ पर संकट

‘धुरंधर’ फिल्म जब से रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है जो एक ब्लॉकब्लस्टर मूवी बन गई है। ये फिल्म अब कानूनी विवाद में फंस गई है। दरअसल बलोच समुदाय के कुछ सदस्यों ने फिल्म के एक डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये 7 टीवी स्टार्स

बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये 7 टीवी स्टार्स

टीवी पर घर-घर राज करने वाले करण सिंह ग्रोवर और अंकिता लोखंडे जैसे दिग्गज कलाकार बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने में नाकाम रहे। ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘कुबूल है’ जैसे हिट शोज देने के बाद जब इन सितारों ने बड़े पर्दे का रुख किया, तो दर्शकों ने इन्हें पूरी तरह नकार दिया।

भोजपुरी दर्शकों की मौज: ओटीटी पर गदर मचाने आ रही वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’

भोजपुरी दर्शकों की मौज: ओटीटी पर गदर मचाने आ रही वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’

भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है! नई वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘स्टेज’ पर रिलीज होने वाली है। रोमांस और जबरदस्त थ्रिलर से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को फुल मनोरंजन का डोज देगी। अगर आप भी देसी जबरदस्त एक्टिंग के फैन हैं, तो इस सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर डाल लें।

सरसों के खेत में सैफ और करिश्मा की जुगलबंदी, करीना ने शेयर की फोटो

सरसों के खेत में सैफ और करिश्मा की जुगलबंदी, करीना ने शेयर की फोटो

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पटौदी के खेतों से सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। सरसों के पीले फूलों के बीच दोनों का ठेठ देसी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। भाई-बहन की यह बॉन्डिंग और ग्रामीण सुकून वाली तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

रश्मिका मंदाना का खूंखार अवतार, फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज

रश्मिका मंदाना का खूंखार अवतार, फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज

टॉलीवूड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी नई फिल्म ‘मैसा’ का टीजर जारी कर दिया है। रश्मिका पहली बार ‘नेशनल क्रश’ वाली इमेज तोड़कर खूंखार एक्शन अवतार में नजर आते दिखी है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की ये फिल्म साल 2026 में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

News Source: न्यूज़ 24
बॉलीवुड के इन 3 हीरो ने विलेन बनकर बदल दिए कमाई के सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड के इन 3 हीरो ने विलेन बनकर बदल दिए कमाई के सारे रिकॉर्ड

संजय दत्त, बॉबी देओल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज स्टार एक टाइम में बॉलीवुड के हीरो हुआ करते थे लेकिन उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया फिर अपनी दूसरी पारी में विलेन बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इन अभिनेताओं ने नकारात्मक किरदारों को चुनकर उनकी फीस में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। आज ये सितारे विलेन के रूप में करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें