📱Download Our App
कानूनी पचड़े में फंसे विक्रम भट्ट! 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में उदयपुर कोर्ट ने दूसरी बार ठुकराई जमानत

कानूनी पचड़े में फंसे विक्रम भट्ट! 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में उदयपुर कोर्ट ने दूसरी बार ठुकराई जमानत

बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को दूसरी बार खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस सख्त रुख से भट्ट पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, जिससे फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है।

News Source: न्यूज़ 18
साल 2025 में अधूरा रह गया इन मशहूर जोड़ियों का प्यार

साल 2025 में अधूरा रह गया इन मशहूर जोड़ियों का प्यार

साल 2025 कुछ ही दिनों में जाने वाला है और कई बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई मशहूर कपल्स के दिल तोड़ गया। युजवेंद्र चहल-धनश्री और विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया जैसे बड़े सितारों के ब्रेकअप ने फैंस को हैरान कर दिया। वहीं, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट गई। शिवांगी जोशी, कुशाल टंडन और प्रियंका चाहर जैसे टीवी सितारों के रिश्ते भी इसी साल खत्म हुए।

News Source: न्यूज़ 24
कार्तिक आर्यन के जबरा फैन हैं तो देखें OTT पर ये 6 फ़िल्में, कहेंगे- ‘लौंडे में दम है’

कार्तिक आर्यन के जबरा फैन हैं तो देखें OTT पर ये 6 फ़िल्में, कहेंगे- ‘लौंडे में दम है’

बॉलीवुड के ‘सेंसेशन’ कार्तिक आर्यन ने ‘प्यार का पंचनामा’ से लेकर ‘फ्रेडी’ तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अगर आप उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर उनकी ये 6 फ़िल्में मौजूद हैं। चाहे कॉमेडी हो या थ्रिलर, कार्तिक ने हर किरदार में जान फूँक दी है।

News Source: न्यूज़ 18
नसीर हुसैन के प्यार में पागल थीं आशा पारेख, लेकिन एक कसम के चलते ताउम्र कुंवारी रह गईं

नसीर हुसैन के प्यार में पागल थीं आशा पारेख, लेकिन एक कसम के चलते ताउम्र कुंवारी रह गईं

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख का दिल शादीशुदा डायरेक्टर नसीर हुसैन के लिए धड़कता था। उनके प्यार में वो इस कदर डूबी थीं कि किसी और को अपनी जिंदगी में जगह नहीं दी। घर तोड़ने के डर से उन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र अकेले रहने का फैसला किया।

ईद पर भिड़ेंगे रणवीर सिंह और यश, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच महामुकाबला

ईद पर भिड़ेंगे रणवीर सिंह और यश, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच महामुकाबला

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ऐलान हो गया है। यह रणवीर की पहली पैन इंडिया फिल्म होगी, जो 19 मार्च 2026 को हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। बता दें कि पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹960 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया था।

अक्षय खन्ना को नहीं भाया ‘धुरंधर’ का अवतार! पहले झटके में ही रिजेक्ट कर दिया था अपना लुक

अक्षय खन्ना को नहीं भाया ‘धुरंधर’ का अवतार! पहले झटके में ही रिजेक्ट कर दिया था अपना लुक

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर एक मजेदार किस्सा सामने आया है। दरअसल, अक्षय खन्ना को फिल्म में अपना लुक और कपड़े शुरुआत में बिल्कुल पसंद नहीं आए थे और उन्होंने इसे पहनने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के समझाने पर वे मान गए।

News Source: न्यूज़ 18
क्रिसमस पर रिलीज होने वाली पिछली फिल्मो का हाल, जानें असली विनर कौन

क्रिसमस पर रिलीज होने वाली पिछली फिल्मो का हाल, जानें असली विनर कौन

हर साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होती। जहां 2023 में ‘सालार’ और ‘डंकी’ ने जबरदस्त कमाई कर धमाका किया, वहीं वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ और रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ जैसी बड़े बजट की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। छुट्टियों का फायदा उठाने के बावजूद कई बार मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

ब्रॉडवे स्टार की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड को आरोप में किया गिरफ्तार

ब्रॉडवे स्टार की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड को आरोप में किया गिरफ्तार

लोकप्रिय ब्रॉडवे शो ‘द लॉयन किंग’ की एक्टर्स इमानी दीया स्मिथ की 25 साल की उम्र में मौत हो गई है। यह एक मर्डर केस लग रहा है। क्यूंकि उनका शव न्यू जर्सी के एक घर से मिला है, जिस पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने जाँच के बाद उनके बॉयफ्रेंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इमानी का 3 साल का एक बीटा भी था।

कार्तिक-अनन्या की ‘तू मेरी मैं तेरा’ का X रिव्यू: पब्लिक बोली- ‘रोमांस और कॉमेडी का कड़क डोज़’

कार्तिक-अनन्या की ‘तू मेरी मैं तेरा’ का X रिव्यू: पब्लिक बोली- ‘रोमांस और कॉमेडी का कड़क डोज़’

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर फिर आग लगा दी है! सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, लोग कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग और अनन्या के साथ उनकी केमिस्ट्री को पैसा वसूल बता रहे हैं। अगर आप भी क्रिसमस वेकेशन पर मनोरंजन की तलाश में हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है।

20वें दिन भी ‘धुरंधर’ की तूफानी कमाई, बनी बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

20वें दिन भी ‘धुरंधर’ की तूफानी कमाई, बनी बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

रणवीर सिंह की सबसे ब्लॉकब्लस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने 20वे दिन भी 16 करोड़ रुपये की तद्गी कमाई की है। पुरे 20 दिन में इस फिल्म का कलेक्शन 635 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसने ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़कर यह अब दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। उम्मीद है की यह शाहरुख खान की ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ेगी।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें