📱Download Our App
बॉक्स ऑफिस पर सनी की दहाड़, 8वें दिन तोड़ा ‘कल्कि’ का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर सनी की दहाड़, 8वें दिन तोड़ा ‘कल्कि’ का रिकॉर्ड

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 235.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार की कमाई के मामले में ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

‘बॉर्डर 2’ की पहले हफ़्ते की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

‘बॉर्डर 2’ की पहले हफ़्ते की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा काट रही है । ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है । 30 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग के बाद इस फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये रहा । वहीं अपने पहले हफ्ते में धुआंधार नोट छापने के बाद अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है ।

News Source: नवभारत
‘वाराणसी’ की रिलीज डेट आउट, राजामौली का नया धमाका

‘वाराणसी’ की रिलीज डेट आउट, राजामौली का नया धमाका

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ फाइनल हो गया है। लगभग 1000-1200 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत समेत विदेशों में की जा रही है।

News Source: न्यूज़ 24
‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर आउट, जानिए रिलीज डेट

‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर आउट, जानिए रिलीज डेट

मेकर्स ने ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के नए दावों को दिखाया गया है। इस बार फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके सपने प्यार के झांसे में आकर बर्बाद हो गए। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

OTT Friday Release : इस शुक्रवार घर बैठे देखें एक्शन, क्राइम और हॉरर का तड़का

OTT Friday Release : इस शुक्रवार घर बैठे देखें एक्शन, क्राइम और हॉरर का तड़का

इस शुक्रवार (30 जनवरी) ओटीटी लवर्स के लिए मनोरंजन का डबल डोज आ रहा है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। साथ ही, भूमि पेडनेकर की सस्पेंस सीरीज ‘दलदल’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अन्य प्रमुख रिलीज में मलयालम हॉरर-कॉमेडी ‘सर्वम माया’ और मराठी थ्रिलर ‘देवखेल’ शामिल हैं, जो वीकेंड को रोमांचक बनाने के लिए तैयार हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का दिखा सादगी भरा अंदाज

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का दिखा सादगी भरा अंदाज

शाहरुख खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहाँ उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी शालीनता से पालन किया। वायरल वीडियो में किंग खान सुरक्षा घेरे में होने के बावजूद बेहद शांत दिखे और सिक्योरिटी चेक के लिए उन्होंने अपना चश्मा उतारकर पहचान सुनिश्चित करवाई। उनके इस व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया है, जो उनकी विनम्रता और कानून के प्रति सम्मान की सराहना कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FIR दर्ज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FIR दर्ज

पिछले साल गोवा में आयोजित IFFI के दौरान रणवीर सिंह ‘कांतारा चैप्टर- 1’ फिल्म के दैवा सीन की नकल करते दिखे थे। वायरल वीडियो में रणवीर ‘भगवान की नकल’ करने को लेकर विवादों में घिर गए थे. उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगने लगे थे। अब उसी को लेकर बेंगलुरु के ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है ।

Breaking News : ‘मर्दानी 3’ से पहले बढ़ी रानी मुखर्जी की मुश्किलें

Breaking News : ‘मर्दानी 3’ से पहले बढ़ी रानी मुखर्जी की मुश्किलें

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ऐलान के बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को ‘मार्शल आर्ट्स’ सीखकर खुद की रक्षा करने की सलाह दी थी। सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘विक्टिम ब्लेमिंग’ बताकर रानी को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्या महिलाओं में नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता में है। इस विवाद ने फिल्म के बहिष्कार की मांग तक बढ़ा दी है।

News Source: न्यूज़ 24
गौरव खन्ना और आकांक्षा के बीच अनबन? पोस्ट ने मचाया बवाल

गौरव खन्ना और आकांक्षा के बीच अनबन? पोस्ट ने मचाया बवाल

‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हैं। इसकी वजह आकांक्षा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसमें उन्होंने टूटे हुए रिश्तों और जरूरतों पर बात की है। चर्चा है कि बिग बॉस में गौरव ने बच्चे की इच्छा जताई थी, लेकिन आकांक्षा अभी इसे लेकर तैयार नहीं हैं।

News Source: न्यूज़ 24
अजित पवार की मौत पर साजिश के आरोप, कंगना रनौत ने ममता बनर्जी को दिया करारा जवाब

अजित पवार की मौत पर साजिश के आरोप, कंगना रनौत ने ममता बनर्जी को दिया करारा जवाब

कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को “नीच” करार दिया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत को एक ‘साजिश’ बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। कंगना ने कहा कि जब पूरा देश इस बड़ी त्रासदी के शोक में डूबा है, तब इस तरह की राजनीति करना अशोभनीय है। उन्होंने ममता बनर्जी को संयम बरतने की सलाह दी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें