📱Download Our App
पर्दे पर पहली बार दिखेगी करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन की जादुई जोड़ी!

पर्दे पर पहली बार दिखेगी करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन की जादुई जोड़ी!

करीना कपूर और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग खत्म हो गई है । मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर अब पोस्ट-प्रोडक्शन मोड में है ! और 2026 में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है ।

बर्थडे से पहले सुपरस्टार ‘सलमान खान’ ने कैनवास पर बिखेरा जादू

बर्थडे से पहले सुपरस्टार ‘सलमान खान’ ने कैनवास पर बिखेरा जादू

सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर यानि कल अपना 60वां बर्थडे मनाएंगे। उनके जन्मदिन से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, क्लीन शेव लुक में हैंडसम दिख रहे सलमान पेंटर बनकर कैनवास पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। पेंटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने फैंस से कहा अगर आर्टवर्क देखना है तो ‘Being Human’ पॉपअप स्टोर्स पर विजिट करें।

कौन है Indian Idol 2′ का विनर?, जिसकी आवाज की दुनिया दीवानी थी

कौन है Indian Idol 2′ का विनर?, जिसकी आवाज की दुनिया दीवानी थी

‘इंडियन आइडल 2’ के विनर संदीप आचार्य की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। बीकानेर के रहने वाले संदीप ने महज 22 साल की उम्र में अपनी जादुई आवाज से देशभर का दिल जीता और विनर बने। शो के बाद उन्होंने खूब शोहरत कमाई, लेकिन 29 साल की उम्र में पीलिया और किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।

News Source: न्यूज़ 24
बर्थडे से पहले सलमान खान पेंटर बन कैनवास पर उतारा अपना हुनर

बर्थडे से पहले सलमान खान पेंटर बन कैनवास पर उतारा अपना हुनर

भाईजान अपने 60वें बर्थडे से पहले फुल फॉर्म में हैं ! उन्होंने स्प्रे पेंट के साथ अपनी खास आर्टवर्क का वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया । सलमान ने चहेतों से बीइंग ह्यूमन के पॉप-अप स्टोर्स पर आकर उनके आर्ट को देखने की अपील भी की है ।

राम पोथिनेनी की एक्शन फिल्म OTT पर रिलीज, जानें कहां देखे

राम पोथिनेनी की एक्शन फिल्म OTT पर रिलीज, जानें कहां देखे

तमिल के स्टार राम पोथीनेनी की फिल्म ‘आंध्र किंग तालुका’ OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और सभी दर्शक इस फिल्म को 25 दिसंबर से हिंदी, तमिल और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में देख सकते है। इस फिल्म का कुल बजट 52 करोड़ था लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में सिर्फ 32 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में होगी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की एंट्री

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में होगी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की एंट्री

रजनीकांत की चर्चित फिल्म ‘जेलर 2’ जल्द ही आने वाली है, जिसमे की शाहरुख खान का धमाकेदार कैमियो होने वाला है। इस बात का खुलासा मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में किया। यह पहली बार होगा कि शाहरुख खान और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, मिथुन खुद भी इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

News Source: न्यूज़ 24
भीड़ ने की कैलाश खेर से बदतमीजी, बीच में ही बंद किया लाइव शो

भीड़ ने की कैलाश खेर से बदतमीजी, बीच में ही बंद किया लाइव शो

एमपी के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कॉन्सर्ट में सिंगर कैलाश खेर परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ बेकाबू होकर बैरिकेड्स तोड़ते हुए स्टेज पास आ गई। इस तरह की बदतमीजी से गुस्से में कैलाश खेर ने कहा, लोगों एक बर्ताव को ‘जानवरों जैसा’ है और बीच में ही शो छोड़कर चले गए। जिसके बाद शो बंद करना पड़ा।

क्रिसमस पर ‘अवतार 3’ की चांदी: 100 करोड़ के पार पहुंची जेम्स कैमरन की फिल्म!

क्रिसमस पर ‘अवतार 3’ की चांदी: 100 करोड़ के पार पहुंची जेम्स कैमरन की फिल्म!

फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी छलांग लगाई है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ की शानदार कमाई की, जिससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 109 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद दर्शकों का दिल जीत लिया है।

‘क्योंकि सास भी…’ में फिर आया नया ट्विस्ट: मिहिर के धोखे से टूट गई नोयना, फैंस के उड़े होश!

‘क्योंकि सास भी…’ में फिर आया नया ट्विस्ट: मिहिर के धोखे से टूट गई नोयना, फैंस के उड़े होश!

स्मृति ईरानी के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ड्रामे का नया दौर शुरू हो गया है। शो में नोयना को तब गहरा सदमा लगा जब उसे मिहिर से मिले धोखे का एहसास हुआ। धोखे की इस कहानी ने दर्शकों को टीवी से चिपका दिया है। रिश्तों की इस उलझन और नोयना के टूटे दिल ने शो में जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दिया है।

‘जेलर 2’ में होगा शाहरुख खान का जलवा? मिथुन चक्रवर्ती ने इशारों-इशारों में खोल दिया बड़ा राज!

‘जेलर 2’ में होगा शाहरुख खान का जलवा? मिथुन चक्रवर्ती ने इशारों-इशारों में खोल दिया बड़ा राज!

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर सिनेमा जगत में खलबली मच गई है। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हिंट दिया है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का एक जबरदस्त कैमियो हो सकता है। अगर ये सच हुआ, तो पर्दे पर थलाइवा और किंग खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आएगी। फैंस अब बस आधिकारिक मुहर का इंतजार कर रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें