📱Download Our App
ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण की खूबसूरती को बताया ‘फेक’

ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण की खूबसूरती को बताया ‘फेक’

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने नए वीडियो में दावा किया है कि दीपिका पादुकोण समेत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने गोरा होने के लिए ‘ग्लूटाथायोन इंजेक्शन’ का सहारा लिया है। राठी के मुताबिक, सितारे धूप से बचने का बहाना बनाते हैं, जबकि असलियत कुछ और है। इस पर फैंस भड़क गए हैं और इसे लाइटिंग का कमाल बता रहे हैं।

News Source: आज तक
सैफ अली खान पर जानलेवा हमले को याद कर रो पड़ीं सारा

सैफ अली खान पर जानलेवा हमले को याद कर रो पड़ीं सारा

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सारा अली खान और शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान पर हुए हमले का वो दर्दनाक किस्सा साझा किया जिसने पूरे परिवार को हिला दिया था। सारा ने बताया कि जनवरी में जब सैफ के घर में लूट की कोशिश के दौरान उन पर चाकू से वार हुए, तो कैसे उनकी दादी ने हिम्मत से काम लिया।

‘अनुपमा’ को लगा तगड़ा झटका, लीप के बाद नंबर-1 बना ये सुपरहिट शो

‘अनुपमा’ को लगा तगड़ा झटका, लीप के बाद नंबर-1 बना ये सुपरहिट शो

टेलीविज़न पर टीआरपी बनाये रखने के लिए सभी मेहनत करते है, लेकिन खास खेल दर्शको का होता है। इन दिनों सालो से राज कर रहे ‘अनुपमा’ शो को पछाड़कर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ नंबर वन बन गया है। इस शो में आए 6 साल के लीप और तुलसी-मिहिर की नई कहानी दर्शक को काफी पसंद आ रही है।

प्राइम वीडियो पर इन 5 कहानियों ने मचाया गदर, 2025 खत्म होने से जरूर देखें

प्राइम वीडियो पर इन 5 कहानियों ने मचाया गदर, 2025 खत्म होने से जरूर देखें

कुछ ही दिनों में साल 2025 खत्म होने वाला है, ऐसे में प्राइम वीडियो की ये 5 वेब सीरीज जरूर देख ले जिनकी कहानियां लोगों को काफी पसंद आई है। जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन से भरपूर ‘पाताल लोक 2’ और ‘द फैमिली मैन 3’। वहीं अपनी सादगी से सभी का दिल जीत रही ‘पंचायत 4’। अगर आपको डर पसंद है तो ‘खौफ’ और गंभीर कहानी के लिए ‘स्टोलन’ जरूर देखे।

जिस फिल्म को सनी देओल ने ठुकराया, उसने बदली अक्षय की किस्मत

जिस फिल्म को सनी देओल ने ठुकराया, उसने बदली अक्षय की किस्मत

सनी देओल ने कभी जिस ‘जानवर’ फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, वही अक्षय कुमार के डूबते करियर के लिए पारस पत्थर साबित हुई। 10-12 फ्लॉप फिल्मों के बाद इसी फिल्म ने अक्षय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। अब खबरें हैं कि फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने ‘जानवर 2’ की स्क्रिप्ट पर मुहर लगा दी है।

‘अंगूरी भाभी’ का छलका दर्द! शुभांगी अत्रे ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

‘अंगूरी भाभी’ का छलका दर्द! शुभांगी अत्रे ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे ने अपने तलाक के कड़वे अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शादी बचाने की जी-तोड़ कोशिश की थी। 19 साल का साथ टूटने पर इमोशनल होते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जब कुछ भी ठीक नहीं हुआ, तो भारी मन से अलग होने का फैसला लेना पड़ा।

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 25 दिसंबर तक इसने भारत में 633.5 करोड़ और वर्ल्डवाइड 980 करोड़ रूपए कमा लिए है। मेकर्स का दावा है कि आज फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई कर ली होगी, उस हिसाब से ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

अक्षय खन्ना ने बढ़ाई फीस, ‘दृश्यम 3’ के लिए मांगी इतनी रकम

अक्षय खन्ना ने बढ़ाई फीस, ‘दृश्यम 3’ के लिए मांगी इतनी रकम

अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट होने के बाद अब ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो अक्षय इस फिल्म के लिए मेकर्स से 21 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। वहीं, ‘दृश्यम 2’ में नजर आए अक्षय खन्ना को पिछली बार 2.5 करोड़ रुपये फ़ीस मिली थी।

रणवीर सिंह के तूफान के आगे फीके पड़े कार्तिक आर्यन

रणवीर सिंह के तूफान के आगे फीके पड़े कार्तिक आर्यन

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के 21वें दिन क्रिसमस पर फिल्म ने 26 करोड़ की शानदार कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 633 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ की शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन केवल 7.50 करोड़ बटोरे।

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी?

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी?

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से सुर्खियां बटोर रहीं क्रिस्टल डिसूजा अपने बदले लुक के कारण चर्चा में हैं । नोज और लिप सर्जरी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है । उनका बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें