📱Download Our App
जुगल हंसराज का करियर: 40 फिल्मों का वो दौर जो कभी हकीकत न बन सका

जुगल हंसराज का करियर: 40 फिल्मों का वो दौर जो कभी हकीकत न बन सका

‘मासूम’ फेम जुगल हंसराज ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही वो जलवा दिखाया कि उन्होंने एक झटके में 40 फिल्में साइन कर ली थीं। हर कोई उन्हें सुपरस्टार मान बैठा था, लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि उनमें से करीब 30-35 फिल्में कभी फ्लोर पर ही नहीं उतरीं। इस अनलकी शुरुआत और फ्लॉप फिल्मों के बोझ ने उनके चमकते करियर पर ब्रेक लगा दिया।

रणवीर सिंह ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

रणवीर सिंह ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज तीन हफ्तों में 648 करोड़ रुपये कमाकर शाहरुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अब सबको इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है।

News Source: न्यूज़ 24
60 के हुए सलमान, पार्टी में पहुंचे ये दिग्गज सुपरस्टार्स

60 के हुए सलमान, पार्टी में पहुंचे ये दिग्गज सुपरस्टार्स

सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है, इस दौरान उन्होंने आधी रात को अपने फॉर्म हाउस पर केक काटा। इस खास मौके पर संजय दत्त, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और जेनेलिया डिसूजा शामिल हुए, साथ ही फैमिली मेंबर में अरबाज, सोहेल, उनके पिता सलीम और भतीजे अरहान, निर्वाण एक साथ पहुंचे।

अमाल मलिक का बड़ा खुलासा: ‘मैं एकदम सिंगल हूँ’

अमाल मलिक का बड़ा खुलासा: ‘मैं एकदम सिंगल हूँ’

म्यूजिक सेंसेशन अमाल मलिक ने अपनी लव लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों की हवा निकाल दी है। बिग बॉस 19 के बाद ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने साफ कह दिया कि वे फिलहाल सिंगल हैं और किसी के साथ कोई चक्कर नहीं है। इस बेबाक बयान ने उन सभी गॉसिप्स पर ताला जड़ दिया है।

News Source: आज तक
शिव भक्ति में लीन हुईं कंगना रनौत: 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा

शिव भक्ति में लीन हुईं कंगना रनौत: 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा

मंडी सांसद और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों भक्ति के रंग में डूबी हैं। 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए कंगना अब महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर महादेव के दरबार पहुंचीं। सोशल मीडिया पर बाबा की पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि महादेव के बुलावे के बिना दर्शन मुमकिन नहीं।

कैसे टीवी ने बनाया सलमान को घर-घर का लाडला भाईजान!

कैसे टीवी ने बनाया सलमान को घर-घर का लाडला भाईजान!

भाईजान आज पूरे 60 साल के हो गए हैं! बड़े पर्दे पर तो सलमान खान सुपरस्टार हैं ही, पर टीवी ने उन्हें जनता का असली ‘अपना’ बना दिया। ‘दस का दम’ से शुरू हुआ सफर ‘बिग बॉस’ तक ऐसा पहुंचा कि अब उनके बिना शो की कल्पना भी नामुमकिन है। टीवी पर उनकी बेबाकी और बड़े भाई वाला अंदाज है।

News Source: आज तक
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर गदर: 22वें दिन भी मचाया शोर

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर गदर: 22वें दिन भी मचाया शोर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर लट्ठ गाड़ दिया है ! 22वें दिन फिल्म ने 15 करोड़ कूटकर कुल 648.50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। भाई साहब, इस फिल्म ने शाहरुख की ‘जवान’ और ‘कल्कि’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टॉप 5 में एंट्री मार ली है । रणवीर का ये जलवा देख पब्लिक भी हक्की-बक्की है !

मोनालिसा की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

मोनालिसा की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने अपनी ताजा तस्वीरों से एक बार फिर सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। ब्लैक आउटफिट में उनका कातिलाना अंदाज और क्रिसमस सेलिब्रेशन की दिलकश झलकियां देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। 42 की उम्र में भी मोनालिसा अपने गजब के स्टाइल और ग्लैमर से नई हीरोइनों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

जनवरी में फिर से रिलीज होगी ‘किस किसको प्यार करूं 2’

जनवरी में फिर से रिलीज होगी ‘किस किसको प्यार करूं 2’

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। खबर है कि कपिल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के सीक्वल को लेकर तगड़ा मास्टर प्लान बनाया है और इसे जनवरी में रिलीज करने की तैयारी है।

‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना की छुट्टी, जयदीप अहलावत की एंट्री से हिलेगा बॉक्स ऑफिस!

‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना की छुट्टी, जयदीप अहलावत की एंट्री से हिलेगा बॉक्स ऑफिस!

अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि फिल्म से अक्षय खन्ना का पत्ता कट गया है और अब उनकी जगह मंझे हुए कलाकार जयदीप अहलावत पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और जयदीप की एंट्री ने दर्शकों के बीच सस्पेंस और रोमांच को डबल कर दिया है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें