📱Download Our App
पाताल लोक 2 और दिल्ली क्राइम 3 ने ओटीटी पर काटा गदर

पाताल लोक 2 और दिल्ली क्राइम 3 ने ओटीटी पर काटा गदर

ओटीटी लवर्स के लिए साल 2025 फुल पैसा वसूल रहा! हाथीराम चौधरी ने ‘पाताल लोक 2’ में अपनी धाक जमाई, तो ‘दिल्ली क्राइम 3’ की मैडम सर ने अपराधियों के छक्के छुड़ा दिए। पंचायत-4 के फुलेरा वाले मजे, फैमिली मैन के श्रीकांत तिवारी की चालाकी ने भी मोबाइल स्क्रीन पर जमकर आग लगाई। इस साल देसी कहानियों का बोलबाला रहा।

News Source: पत्रिका
बस इतने करोड़ और…. ‘धुरंधर’ तोड़ देगी ‘RRR’ का महा-रिकॉर्ड

बस इतने करोड़ और…. ‘धुरंधर’ तोड़ देगी ‘RRR’ का महा-रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 23 दिनों में कुल 656.31 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, राम चरण और जूनियर एनटीआर ‘RRR’ ने 782.2 करोड़ की कमाई की थी। अगर धुरंधर को RRR का रिकॉर्ड तोडना है तो 123 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। RRR ने 10 हफ्तों में इतनी कमाई की थी लेकिन धुरंधर को रिलीज़ हुए केवल 23 दिन ही हुए है।

साउथ में मचेगा बॉलीवुड का शोर: बड़े सितारों ने कसी कमर!

साउथ में मचेगा बॉलीवुड का शोर: बड़े सितारों ने कसी कमर!

अब टॉलीवुड और बॉलीवुड की दूरियां खत्म हो गई हैं। साल 2026 में प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी और बॉबी देओल जैसे दिग्गज बॉलीवुड सितारे साउथ की बड़ी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। फैंस अपने चहेते सितारों को साउथ के मसालेदार एक्शन और धांसू कहानियों के साथ देखने के लिए बेताब हैं!

‘सलमान खान’ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने रचा इतिहास

‘सलमान खान’ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने रचा इतिहास

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर आपको बताते है कि उनकी किन फिल्मो ने सबसे ज्यादा कमाई की है। सबसे पहले है ‘बजरंगी भाईजान’ जिसने वर्ल्डवाइड 918.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद सुल्तान, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3, प्रेम रतन धन पायो, किक और भारत टॉप पर रही।

News Source: न्यूज़ 18
कार्तिक-अनन्या की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखाई पाई कमाल

कार्तिक-अनन्या की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखाई पाई कमाल

25 दिसंबर को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘अवतार 3’ के दबदबे के कारण फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट आई। दो दिनों में इसने करीब 13 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।

काजोल की ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ में एंट्री? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

काजोल की ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ में एंट्री? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के नए सीजन को लेकर काजोल का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देख फैंस हैरान हैं। लेकिन जनाब, असली सच ये है कि काजोल इस शो का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह उनकी आने वाली फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन का एक जबरदस्त और अनोखा तरीका है।

News Source: आज तक
BREAKING : बॉलीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग मामले में फरार

BREAKING : बॉलीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग मामले में फरार

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह ड्रग्स केस में फंस गए हैं और फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने हाल ही में दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में अमनप्रीत का नाम लिया। पुलिस को सबूत मिले हैं कि अमनप्रीत उनसे लगातार ड्रग्स खरीदता था। अब पुलिस की स्पेशल टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

‘शरारत’ गाने पर तुलना हुई तो भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा

‘शरारत’ गाने पर तुलना हुई तो भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा के डांस की तुलना जब आयशा खान से हुई, तो एक्ट्रेस ने दोटूक जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी। क्रिस्टल ने साफ कहा कि हर कलाकार की अपनी मेहनत होती है और बेमतलब की तुलना ठीक नहीं।

News Source: आज तक
अक्षय खन्ना पर फूटा ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर का गुस्सा

अक्षय खन्ना पर फूटा ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर का गुस्सा

अक्षय खन्ना इन दिनों ‘धुरंधर’ फिल्म से काफी चर्चा में आ गए है और उनकी सफलता के बीच विवादों में घिर गए हैं। ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उन पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा है। यह विवाद फीस और विग पहनने की मांग को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद अक्षय फिल्म से बाहर हो गए।

BREAKING : मशहूर लेखक का 45 साल की उम्र में निधन

BREAKING : मशहूर लेखक का 45 साल की उम्र में निधन

टीवी के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सत्यम त्रिपाठी का 25 दिसंबर को मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिर्फ 45 साल की उम्र में ही उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। ‘एक मुट्ठी आसमान’ जैसे शो से 2014 में उन्हें पहचान मिली थी। क्रिसमस के दिन हुई इस दुखद घटना ने सबको गहरी छति पहुंचाई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें