
सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अब एक्टिंग छोड़कर राजनीति में उतर चुके हैं। अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च पर विजय काफी भावुक दिखे और उन्होंने इस विदाई को ‘दर्दनाक’ बताया। उनकी आखिरी फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद वह फिल्मों को अलविदा कह देंगे।







