📱Download Our App
एक्ट्रेस गौहर खान ने बेटे के साथ मनाया नया साल, वायरल हुआ प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस गौहर खान ने बेटे के साथ मनाया नया साल, वायरल हुआ प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस गौहर खान का नए साल पर अपने बेटे जेन के साथ एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में गौहर ‘गल बन गई’ गाने पर जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक दूसरे वीडियो में वो बेटे को गोद में लेकर ‘हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना’ गाने पर मस्ती भरे अंदाज में सलाह देती भी नजर आई।

साल 2026 में ये फिल्में देने वाली है दस्तक

साल 2026 में ये फिल्में देने वाली है दस्तक

यह नया साल 2026 बॉलीवुड और पैन‑इंडिया फिल्मों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। इसमें शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’, अक्षय कुमार की ‘शैतान’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज़ होगी।

साल के आखरी दिन भी ‘धुरंधर’ ने की तगड़ी कमाई

साल के आखरी दिन भी ‘धुरंधर’ ने की तगड़ी कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई रिलीज़ के 27 दिन बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कल 31 दिसंबर साल के आखरी दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म कुल 722.75 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1113.3 करोड़ पहुंच चूका है।

News Source: न्यूज़ 18
एक्ट्रेस गौहर खान ने बेटे के साथ मनाया नया साल, वायरल हुआ प्यारा वीडियो

न्यू ईयर सेलिब्रेशन में झूमकर नाची ये एक्ट्रेस

नए साल के जश्न के बीच गौहर खान का एक फैमिली फंक्शन में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह ‘गल बन गई’ गाने पर जमकर डांस करते नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे बेटे के साथ भी एक प्यारा वीडियो साझा किया है। गौहर खान इस साल दूसरे बच्चे की माँ बनी है।

धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े ‘अमिताभ बच्चन’, वीडियो हुआ वायरल

धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े ‘अमिताभ बच्चन’, वीडियो हुआ वायरल

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसके चलते टीम KBC 17 के सेट पर पहुँची। वायरल वीडियो में देखा की अमिताभ बच्चन अपने पुराने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। बिग बी ने उन्हें हिंदी सिनेमा की महान विभूति बताया और कहा कि वह हमेशा यादों और दुआओं में साथ रहेंगे।

निक जोनस पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया डांस

निक जोनस पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया डांस

इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों का क्रेज सोशल मिडिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच ‘निक जोनस’ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। निक के इस देसी अंदाज पर प्रियंका के साथ-साथ कई सेलेब्रिटी ने भी मजेदार रिएक्शन दिए।

जाने अब कहाँ हैं रामायण के ‘लव-कुश’?

जाने अब कहाँ हैं रामायण के ‘लव-कुश’?

‘रामायण’ में लव-कुश का किरदार काफी दर्शकों को पसंद आया था। वर्तमान में ‘कुश’ का रोल निभाने वाले स्वप्निल जोशी आज मराठी फिल्मों के बहुत बड़े स्टार हैं और कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘लव’ का रोल करने वाले मयूरेश क्षत्रमाडे न्यू जर्सी (अमेरिका) में रहते हैं और एक बड़ी कंपनी में CEO के पद पर काम कर रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 24
अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा भौकाल, रिलीज होंगी ये फिल्म

अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा भौकाल, रिलीज होंगी ये फिल्म

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही नाम कमाया और अब बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़े धमाके करने की तैयारी में हैं। वे एटली के साथ 800 करोड़ की फिल्म ‘AA22’ और संदीप रेड्डी वांगा के प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। साथ ही वे 1000 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘पुष्पा 3 द रैम्पेज’ से पर्दे पर तहलका मचाएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार’ का तूफान, 12वें दिन भी हुई तगड़ी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार’ का तूफान, 12वें दिन भी हुई तगड़ी कमाई

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज़ के 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने भारत में 5.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। जिसके बाद कुल कमाई 148.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर के बाद भी यह अच्छी कमाई कर रही है।

फेमस हॉलीवुड एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

फेमस हॉलीवुड एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है, मशहूर एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मैनेजर ने इस खबर की जानकारी दी, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी कलाकार उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें