📱Download Our App
‘बॉर्डर 2’ में सजेगी सुरों की महफिल! फिर रुलाएगा ‘घर कब आओगे’

‘बॉर्डर 2’ में सजेगी सुरों की महफिल! फिर रुलाएगा ‘घर कब आओगे’

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है। खबर है कि फिल्म के कल्ट सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ को नए कलेवर में पेश किया जाएगा। इस बार सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। पुरानी यादों के साथ ये गाना एक बार फिर हर हिंदुस्तानी की आंखों को नम करने के लिए तैयार है।

News Source: आज तक
जावेद अख्तर का AI वीडियो वायरल, कोर्ट में घसीटने की धमकी

जावेद अख्तर का AI वीडियो वायरल, कोर्ट में घसीटने की धमकी

मशहूर राइटर जावेद अख्तर अपने एक फर्जी AI वीडियो को देखकर भड़क गए हैं। इस वीडियो में उन्हें टोपी पहने दिखाया गया और दावा किया गया कि वो भगवान की शरण में चले गए हैं। उन्होंने इस वीडियो को बकवास बताया है और कहा है कि इस झूठ को फैलाने वालों के खिलाफ साइबर पुलिस में रिपोर्ट करेंगे और उन्हें कोर्ट तक घसीटेंगे।

News Source: न्यूज़ 24
राजामौली और प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो वायरल

राजामौली और प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इसी बीच उनका और मशहूर फिल्ममेकर ‘एसएस राजामौली’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राजामौली की इस मेगा बजट फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू साथ दिखेंगे, जो साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

डॉन 3 में कास्टिंग में बड़ा फेरबदल, विलेन का रोल इस एक्टर को मिला

डॉन 3 में कास्टिंग में बड़ा फेरबदल, विलेन का रोल इस एक्टर को मिला

फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ अपनी कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चा में है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद अब विक्रांत मैसी ने भी फिल्म छोड़ दी है। चर्चा है कि विक्रांत की जगह विलेन के रोल के लिए रजत बेदी को अप्रोच किया गया है। वहीं रणवीर सिंह की जगह अब ऋतिक रोशन नए ‘डॉन’ बन सकते हैं।

सई पल्लवी का बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है कब्जा

सई पल्लवी का बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है कब्जा

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी सादगी का जादू चलाने वाली सई पल्लवी आने वाले सालों में बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली हैं। साल 2026 और 2027 उनके करियर के लिए बेहद खास होने वाले हैं, क्योंकि उनकी झोली में रणबीर कपूर के साथ ‘रामायण’ पार्ट 1 और 2 जैसी मेगा फिल्में हैं। इसके अलावा वह ‘मेरे पास रहो’ में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगी।

कार्तिक-अनन्या की फिल्म ओटीटी पर धमाका करने को तैयार

कार्तिक-अनन्या की फिल्म ओटीटी पर धमाका करने को तैयार

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा…’ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही यह फिल्म फरवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है। अगर आप थिएटर में यह फिल्म मिस कर गए हैं, तो घर बैठे इसे देखने के लिए तैयार हो जाइए!

ओपनिंग डे पर फीकी पड़ गयी ‘इक्कीस’ की कमाई

ओपनिंग डे पर फीकी पड़ गयी ‘इक्कीस’ की कमाई

सुपरस्टार धर्मेंद्र की आखरी फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल पर रिलीज़ हो चुकी है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने भारत में केवल 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में एक्सटेंडेड वीकेंड पर पता चलेगा की फिल्म कितनी कमाई करती है। फिल्म में अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा भी लीड रोल में हैं।

साल के पहले दिन ‘धुरंधर’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

साल के पहले दिन ‘धुरंधर’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

रिकार्ड्स की बात करे तो इसने 28वें दिन ₹15.75 करोड़ कमाकर ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। साथ ही फिल्म लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने ₹100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL विवाद: किंग खान को कह दिया ‘गद्दार’

IPL विवाद: किंग खान को कह दिया ‘गद्दार’

IPL ऑक्शन में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ में खरीदने पर शाहरुख खान बुरी तरह घिर गए हैं। स्वामी रामभद्राचार्य और संगीत सोम जैसे दिग्गजों ने उन्हें ‘गद्दार’ तक कह डाला है। विरोधियों का साफ कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के बीच वहां के खिलाड़ी पर पैसा लुटाना देश का अपमान है।

‘धुरंधर’ को 90 करोड़ का भारी नुकसान

‘धुरंधर’ को 90 करोड़ का भारी नुकसान

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, जिसने 27 दिनों में ही 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि गल्फ देशों में बैन की वजह से फिल्म को करीब 90 करोड़ रुपये का भारी नुकसान भी झेलना पड़ा। इसके बावजूद नॉर्थ अमेरिका में यह सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें