📱Download Our App
जानें कब से शुरू होगा रिएलिटी शो ‘The 50’?

जानें कब से शुरू होगा रिएलिटी शो ‘The 50’?

अपकमिंग रिएलिटी शो ‘द फिफ्टी’ को लेकर दर्शको में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शो कलर्स टीवी पर 18 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, इसमें कुल 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। दर्शक इस शो को कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते है, सकेंगे, जहां इसका डिजिटल प्रीमियर भी किया जाएगा।

15वें दिन फीकी पड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की चमक

15वें दिन फीकी पड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की चमक

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ अपने रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने 15वें दिन शुक्रवार को मात्र 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 163.5 करोड़ रुपये हो गया है। ओपनिंग डे के दिन अवतार 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

29वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने मचाया गदर

29वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने मचाया गदर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के 29वें दिन भी तगड़ी कमाई कर रही है। कल के दिन शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके बाद भारत में कुल कलेक्शन 747.75 करोड़ रुपये हो गया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1162.25 करोड़ हो चूका है। यह कल का दिन था जब फिल्म में सिंगल डिजिट में कमाई की।

ब्रेकिंग : टीवी एक्टर कृप सूरी का हुआ तलाक़

ब्रेकिंग : टीवी एक्टर कृप सूरी का हुआ तलाक़

‘उड़ने की आशा’ फेम टीवी एक्टर कृप कपूर सूरी के फैंस के लिए बुरी खबर है। शादी के 11 साल बाद कृप और उनकी पत्नी सिमरन कौर का कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। सिमरन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखकर इस तलाक़ की पुष्टि की और बताया कि अब वह अपनी बेटी ‘रे’ के साथ नई शुरुआत करेंगी।

‘मिस इंडिया’ का टैग बना करियर की बेड़ी! गुल पनाग का छलका दर्द

‘मिस इंडिया’ का टैग बना करियर की बेड़ी! गुल पनाग का छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने ब्यूटी क्वीन इमेज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ‘मिस इंडिया’ का खिताब उनके करियर में रुकावट जैसा रहा, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में लोग आपको सिर्फ ग्लैमरस गुड़िया समझते हैं और एक्टिंग की गहराई नहीं देखते। गुल ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और कहा कि पीसी इकलौती ऐसी स्टार हैं।

News Source: न्यूज़ 18
‘ओह माय गॉड 3’ में अक्षय कुमार के साथ भिड़ेंगी रानी मुखर्जी!

‘ओह माय गॉड 3’ में अक्षय कुमार के साथ भिड़ेंगी रानी मुखर्जी!

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘OMG 3’ के साथ वापसी को तैयार हैं और इस बार उनके साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। रानी को एक दमदार वकील या सामाजिक कार्यकर्ता के रोल में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

‘हनीमून से हत्या’ तक! रोंगटे खड़े कर देगी ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ की खौफनाक दास्तान

‘हनीमून से हत्या’ तक! रोंगटे खड़े कर देगी ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ की खौफनाक दास्तान

सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यू-सीरीज ‘हनीमून से हत्या’ का ट्रेलर आउट हो चुका है, जो 9 जनवरी को ZEE5 पर रिलीज होगी। यह सीरीज नीलम और मुकुल के उस चर्चित मर्डर केस की परतों को खोलेगी, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह सस्पेंस आपको अंत तक कुर्सी से बांधे रखेगा।

News Source: आज तक
बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ का भौकाल! जानें अब तक कितने करोड़ बटोरे

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ का भौकाल! जानें अब तक कितने करोड़ बटोरे

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘इक्कीस’ का जलवा बरकरार है। अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की इस फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत रखी है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई कर ली है। वीकेंड पर यह फिल्म 120 करोड़ के जादुई आंकड़े के कितना करीब पहुंचती है।

शहनाज़ गिल का न्यू ईयर धमाका!

शहनाज़ गिल का न्यू ईयर धमाका!

पंजाब की कैटरीना शहनाज़ गिल ने नए साल का स्वागत अपने भाई शहबाज के साथ बड़े ही प्यारे अंदाज़ में किया। वायरल वीडियो में शहनाज़ अपने भाई को चिढ़ाती, लाड लड़ाती और तालियां बजाकर बच्चों की तरह झूमती नजर आ रही हैं। भाई-बहन की इस जोड़ी की क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

News Source: न्यूज़ 18
लद्दाख में हुई टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’

लद्दाख में हुई टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही दिया है। दुनियाभर में 1117 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद फिल्म को लद्दाख में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग लद्दाख में ही हुई, इस वजह से वहां के उप-राज्यपाल ने यह बड़ा फैसला लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें