📱Download Our App
16 जनवरी को रिलीज देगी ‘हैप्पी पटेल’, वीर दास की फिल्म के लिए कैसे माने आमिर

16 जनवरी को रिलीज देगी ‘हैप्पी पटेल’, वीर दास की फिल्म के लिए कैसे माने आमिर

लोकप्रिय कॉमेडियन ‘वीर दास’ जल्द ही फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे है। उन्होंने बताया की सुपरस्टार आमिर खान इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तुरंत राजी हो गए। आमिर खान प्रोडक्शंस पर बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मोना सिंह और मिथिला पालकर जैसे कलाकार अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स ने फैंस को दिया झटका, बढ़ गई ‘अखंडा 2’ की OTT रिलीज डेट

नेटफ्लिक्स ने फैंस को दिया झटका, बढ़ गई ‘अखंडा 2’ की OTT रिलीज डेट

ओटीटी लवर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ‘अखंडा 2’ फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। यह फिल्म 90 करोड़ के कलेक्शन के बाद भी घाटे में रही, जिसकी वजह से इसे ओटीटी पर रिलीज करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। नेटफ्लिक्स जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

छठे दिन ‘इक्कीस’ की कमाई में आई भारी गिरावट

छठे दिन ‘इक्कीस’ की कमाई में आई भारी गिरावट

02 जनवरी को रिलीज़ हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद भारत में फिल्म ने कुल 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर हुई 7 करोड़ की कमाई के बाद अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

News Source: न्यूज़ 24
बॉलीवुड की शानदार वापसी, ‘धुरंधर’ ने तोडा पुष्पा का रिकॉर्ड

बॉलीवुड की शानदार वापसी, ‘धुरंधर’ ने तोडा पुष्पा का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के दिन से ही तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ₹831 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जिसके साथ धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बॉलीवुड ने ताज अपने नाम कर लिया है। अब ‘धुरंधर’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सक्सेस फिल्म है।

मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी, आ गयी दृश्यम 3 की रिलीज डेट

मोहनलाल के फैंस के लिए खुशखबरी, आ गयी दृश्यम 3 की रिलीज डेट

मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बता दिया है कि मोहनलाल की यह फिल्म अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। अच्छी बात यह है कि यह ओरिजिनल फिल्म, हिंदी रीमेक से लगभग 6 महीने पहले ही देखने को मिल जाएगी।

BB19 के सितारों की दुबई में रीयूनियन पार्टी

BB19 के सितारों की दुबई में रीयूनियन पार्टी

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स का दुबई में हुआ शानदार रीयूनियन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो खत्म होने के बाद गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, और अभिषेक बजाज जैसे कई सितारे पहली बार एक साथ मस्ती करते नजर आए। वायरल तस्वीरों में सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर डांस और पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं।

ये गुजरती फिल्म अब हिंदी में तहलका मचाने आ रही

ये गुजरती फिल्म अब हिंदी में तहलका मचाने आ रही

गुजरात के सिनेमा घरो की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ अब 9 जनवरी 2026 को हिंदी में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सिर्फ 50 लाख के बजट में बनी थी जिसने 120 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। बिना किसी बड़े स्टार के एक रिक्शा ड्राइवर और भगवान कृष्ण की इस अनोखी कहानी ने 24,000% का मुनाफा कमाया।

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे ‘शिखर धवन’, 2026 में शादी के बंधन में बंधेगा यह कपल

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे ‘शिखर धवन’, 2026 में शादी के बंधन में बंधेगा यह कपल

भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी जिंदगी की साल 2026 में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गब्बर’ फरवरी 2026 में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दिल्ली-एनसीआर में शादी करने वाले है। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर के जीवन में सोफी की एंट्री हुई और अब यह कपल शादी के लिए पूरी तरह तैयार है।

News Source: जागरण
1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज

1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज

एस.एस. राजामौली की अगली मेगा अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों 1300 करोड़ के भारी-भरकम बजट को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में दिखने वाले हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के तौर पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 9 अप्रैल 2027 को रामनवमी के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

इन सेलेब्रिटीज के नाम करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

इन सेलेब्रिटीज के नाम करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

मुंबई की एक विज्ञापन एंजेंसी में क्रिकेटर केएल राहु, अथिया शेट्टी और अरशद वारसी के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है एंजेंसी के तीन कर्मचारियों ने इन सेलिब्रिटीज के फर्जी हस्ताक्षर, जाली इनवॉइस और ईमेल आईडी बनाकर कंपनी से पैसे ऐंठे। ठगी का मुख्य आरोपी ने खुद खाते में ५२ अलख रुपये ट्रासंफर कराए। पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें