📱Download Our App
ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने रचा इतिहास, IMDb रेटिंग में बनी नंबर-1

ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने रचा इतिहास, IMDb रेटिंग में बनी नंबर-1

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को 52 साल के हो गए है। उन्होंने अपने करियर में ‘सुपर 30’ और ‘अग्निपथ’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। लेकिन ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ इकलौती ऐसी फिल्म है, जो IMDb पर 8.2 रेटिंग के सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने अलग-अलग केटेगरी में टोटल 35 अवार्ड जीते है।

प्रभास की फिल्म ने पहले दिन की शानदार कमाई, ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

प्रभास की फिल्म ने पहले दिन की शानदार कमाई, ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा उनकी पिछली फिल्मों ‘कल्कि’ और ‘सालार’ के मुकाबले कम है, लेकिन इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। फैंस के लिए प्रभास को हॉरर-कॉमेडी में देखना एक नया अनुभव है।

यश की ‘टॉक्सिक’ का धमाका, 24 घंटे में मिले 200 मिलियन व्यूज

यश की ‘टॉक्सिक’ का धमाका, 24 घंटे में मिले 200 मिलियन व्यूज

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और महज 24 घंटे में 200 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बना लिया है। नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस दिन रिलीज़ होगी शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’

इस दिन रिलीज़ होगी शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे 2026 पर रिलीज़ होने वाली है। आज फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि फिल्म इस वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ की जाने वाली है। पोस्टर में शाहिद कपूर की पूरी बॉडी पर टैटू देखने को मिल रहे है।

‘द राजा साहब’ ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, थिएटर्स में दिखे मगरमच्छ

‘द राजा साहब’ ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, थिएटर्स में दिखे मगरमच्छ

सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस का गजब का जुनून देखने को मिल रहा है। ट्रेलर के एक सीन से प्रेरित होकर कुछ प्रशंसक थिएटर के अंदर नकली मगरमच्छ लेकर पहुंच गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पहले दिन करीब ₹8.26 करोड़ की दमदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने शानदार रिव्यु दिए है।

ये दो फिल्मे ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल

ये दो फिल्मे ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल

होम्बले फिल्म्स की दो बड़ी फिल्में ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को ऑस्कर 2026 की जनरल एंट्री लिस्ट में जगह मिली है। ऋषभ शेट्टी और अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्में अब बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी बड़ी श्रेणियों में मुकाबला करेंगी। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर की रेस में शामिल 5 भारतीय फिल्मों में से 2 अकेले होम्बले फिल्म्स की हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह का छलका दर्द, बेटे लक्ष्य ने दी घर छोड़ने की धमकी

कॉमेडियन भारती सिंह का छलका दर्द, बेटे लक्ष्य ने दी घर छोड़ने की धमकी

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेटे गोला ( लक्ष्य ) की एक बात सुनकर काफी भावुक हो गईं। भारती ने बताया कि गोला ने अचानक उनसे अपना बैग पैक करने और घर छोड़कर जाने की बात कही, जिसे सुनकर वह बुरी तरह सहम गईं। हालांकि बाद में गोला ने मासूमियत से साफ किया कि वह घर छोड़कर नहीं बल्कि सिर्फ नीचे खेलने जा रहा है।

धुरंधर ने तोड़ा “RRR” का रिकॉर्ड, किया 1232.25 करोड़ का कलेक्शन

धुरंधर ने तोड़ा “RRR” का रिकॉर्ड, किया 1232.25 करोड़ का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज़ के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 35 दिनों में वर्ल्डवाइड 1232.25 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है, RRR का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1230 करोड़ था। इस कमाई के साथ धुरंधर ने साउथ की तीसरी सबसे सफल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

थलापति विजय की फिल्म को लेकर मद्रास HC का बड़ा फैसला

थलापति विजय की फिल्म को लेकर मद्रास HC का बड़ा फैसला

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का रास्ता अब साफ हो गया है। मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि फिल्म को तुरंत U/A सर्टिफिकेट दिया जाए। इससे पहले 27 कट्स के बावजूद सर्टिफिकेट न मिलने के कारण 9 जनवरी की रिलीज टल गई थी।फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द घोषित होगी।

News Source: न्यूज़ 24
बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का तूफान, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ो

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का तूफान, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ो

सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 40,000 से ज्यादा टिकट बेचकर जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है। भारत में भी एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे, जो 9 जनवरी को रिलीज होगी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें