📱Download Our App
‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1300 करोड़ के क्लब से बस एक कदम दूर

‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1300 करोड़ के क्लब से बस एक कदम दूर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। रिलीज के 38 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1296 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है और अब यह 1300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब है। भारत में 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म ‘जवान’ और ‘आरआरआर’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ भारत की चौथी सबसे सफल फिल्म बन गई है।

Big Boss : फेम ‘शिव ठाकरे’ ने फैंस को दिया झटका

Big Boss : फेम ‘शिव ठाकरे’ ने फैंस को दिया झटका

बिग बॉस फेम शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लगा रहा है कि वह शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘आखिरकार’ करके एक शब्द लिखा हुआ है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जल्द ही इस बात से पर्दा उठने वाला है।

प्रभास की फिल्म ने तोड़ा 100 करोड़ का रिकॉर्ड

प्रभास की फिल्म ने तोड़ा 100 करोड़ का रिकॉर्ड

साउथ सुपरस्टार प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ ने अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है, जहां तीसरे दिन इसने केवल 20 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 108.90 करोड़ रुपये हो चुकी है, वहीं दुनियाभर में इसने 158.5 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है।

‘द राजा साब’ के आगे फीकी पड़ी ‘धुरंधर’, 36वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

‘द राजा साब’ के आगे फीकी पड़ी ‘धुरंधर’, 36वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के रिलीज को पांच हफ्ते पुरे हो चुके है। 36वें दिन यानि की शनिवार को फिल्म ने मात्र 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 792.64 करोड़ रुपये पहुंच गयी है। ‘द राजा साब’ के रिलीज़ होने का असर धुरंधर की कमाई पर पड़ा है।

ब्रेकअप के दावे के बीच तारा सुतारिया की सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट

ब्रेकअप के दावे के बीच तारा सुतारिया की सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट

वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच तारा सुतारिया ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। तारा ने एक्टर यश के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया ।उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बताया कि इसके टीजर को 24 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं ।

BREAKING : इंडियन आइडल – 3 विनर का प्रशांत तमांग का हुआ निधन

BREAKING : इंडियन आइडल – 3 विनर का प्रशांत तमांग का हुआ निधन

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर और एक्टर प्रशांत तमांग दुनिया को छोड़कर जा चुके है, 43 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज 11 जनवरी को दिल्ली में अपने घर पर मृत पाए गए। शुरूआती जांच से पता चला है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई है, हलाकि अभी आधिकारिक मेडिकल कन्फर्मेशन बाक़ी है।

तलाक के बाद माही विज का चौंकाने वाला पोस्ट, मची खलबली

तलाक के बाद माही विज का चौंकाने वाला पोस्ट, मची खलबली

जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे अपने पक्के दोस्त नदीम को बर्थडे विश किया है। माही ने एक लम्बी पोस्ट शेयर की है, जिसमे रेड हार्ट इमोजी से लेकर आई लव यू तक कहा है। साथ ही उनकी बेटी तारा ने भी नदीम को “Happy Birthday My Abba” कहते हुए पोस्ट शेयर किया है।

‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर आउट, रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव

‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर आउट, रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव

रानी मुखर्जी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। अब यह फिल्म अपनी पुरानी तारीख 27 फरवरी से पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में रानी मुखर्जी अब 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सचिन तेंदुलकर ने रुपाली गांगुली को दिया क्रिकेट का ज्ञान, फैंस हुए गदगद

सचिन तेंदुलकर ने रुपाली गांगुली को दिया क्रिकेट का ज्ञान, फैंस हुए गदगद

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाते नजर आ रहे हैं। ISPL 2026 के इवेंट के दौरान सचिन ने रुपाली को बैटिंग की बारीकियां समझाईं, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं। टीवी की दुनिया पर राज करने वाली रुपाली का यह नया अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

शाहिद कपूर का खूंखार अवतार, ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीज़र रिलीज़

शाहिद कपूर का खूंखार अवतार, ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीज़र रिलीज़

शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक डार्क लव स्टोरी है, जिसमें शाहिद बेहद खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और विक्रांत मैसी जैसे कई बड़े सितारों की झलक दिखी है। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें