
महाकुंभ फेम ‘हर्षा रिछारिया’ ने छोड़ी धर्म की राह, शेयर किया वीडियो
प्रयागराज महाकुंभ से मशहूर हुई इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि पिछले एक साल से लोग उनका लगातार विरोध कर रहे हैं और उनका चरित्र हनन किया जा रहा है। इस रास्ते पर चलने की वजह से उन पर काफी कर्ज भी हो गया है। वो मौनी अमावस्या पर आखिरी स्नान करके दोबारा एंकरिंग काम शुरू करेंगी।








