📱Download Our App
महाकुंभ में माला बेचने वाली ‘मोनालिसा’ बनीं सोशल मीडिया स्टार

महाकुंभ में माला बेचने वाली ‘मोनालिसा’ बनीं सोशल मीडिया स्टार

प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा आज इंटरनेट की नई सनसनी बन चुकी हैं। एक वायरल वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, जिसके बाद अब वे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं। जल्द ही वे ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू भी करेंगी।

परिवार संग जगन्नाथ धाम पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

परिवार संग जगन्नाथ धाम पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति और नए साल के अवसर पर ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के साथ भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के भव्य सिंह द्वार पर मीडिया और प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।

Shark Tank India: शार्क्स को नहीं मिलती सैलरी, ये होती है डील

Shark Tank India: शार्क्स को नहीं मिलती सैलरी, ये होती है डील

कई लोगो को लगता है कि शार्क टैंक शो में जजों को एक एपिसोड के लाखों रुपये मिलते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है उनको कोई फीस नहीं मिलती। अशनीर ग्रोवर ने बताया कि उन्हें शो में हर एपिसोड में करोड़ों रुपये निवेश करने पड़ते है। जिसके बदले में उन्हें और उनके ब्रांड्स को अच्छी पब्लिसिटी और फ्री में प्रमोशन मिलता है।

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले टॉप 6 भारतीय सितारे

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले टॉप 6 भारतीय सितारे

भारतीय सिनेमा में पिछले पांच वर्षों (2021-2025) के दौरान शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन, प्रभास जैसे सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। ‘जवान’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने विक्की कौशल और रणवीर सिंह को भी इस फेहरिस्त में शामिल कर दिया है, जबकि सलमान और आमिर खान इस रेस से बाहर दिखे।

गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करने सड़क पर उतरा युवक, वीडियो वायरल

गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करने सड़क पर उतरा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अविक नाम के लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, उसकी गर्लफ्रेंड सिमरन का 26वां जन्मदिन था और वह बीमार होने के कारण दौड़ नहीं पाई। उसे खुश करने के लिए अविक ने खुद 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर उसे सरप्राइज दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 75 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ में नाभा नतेश का जलवा, पार्वती के किरदार में आईं नजर

एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ में नाभा नतेश का जलवा, पार्वती के किरदार में आईं नजर

निर्देशक अभिषेक नामा की पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ से नाभा नतेश का ‘पार्वती’ लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने एक भव्य पोस्टर साझा किया है जिसमें अभिनेत्री पारंपरिक परिधानों में बेहद प्रभावशाली दिख रही हैं। यह फिल्म प्राचीन विष्णु मंदिरों और पौराणिक रहस्यों पर आधारित एक एडवेंचर ड्रामा है, जो 14 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

राशा थडानी की दूसरी फिल्म का पोस्टर रिलीज

राशा थडानी की दूसरी फिल्म का पोस्टर रिलीज

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और एक्टर अभय वर्मा की आगामी फिल्म ‘लाइकी लाइका’ का पहला पोस्टर आउट हो गया है। सौरभ गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक-थ्रिलर है। पोस्टर में 90 के दशक का रेट्रो लुक और चेहरों पर खून के निशान फिल्म की तीव्रता को दर्शाते हैं। राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ के बाद, दर्शकों को इस नई जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

News Source: न्यूज़ 24
‘धुरंधर’ नहीं ले रही रुकने का नाम, 41वें दिन कमाए इतने करोड़

‘धुरंधर’ नहीं ले रही रुकने का नाम, 41वें दिन कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को रिलीज़ हुए 41 दिन हो चुके है, जिसके बाद भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। फिल्म ने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की। भारत में धुरंधर कुल 813.60 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने 1269.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

News Source: न्यूज़ 24
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नया शिकार, फिटनेस इन्फ्लुएंसर के जिम पर फायरिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नया शिकार, फिटनेस इन्फ्लुएंसर के जिम पर फायरिंग

दिल्ली के पश्चिम विहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री के जिम पर फायरिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित द्वारा गैंग की कॉल का जवाब न देने पर चेतावनी के तौर पर यह हमला किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार रात जिम के बाहर गोलियां चलाईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट से विजय की फिल्म को झटका, HC में होगा रिलीज का फैसला

सुप्रीम कोर्ट से विजय की फिल्म को झटका, HC में होगा रिलीज का फैसला

अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने निर्माताओं की याचिका खारिज करते हुए उन्हें मद्रास हाईकोर्ट जाने को कहा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 27 कट्स के साथ विवादित दृश्यों को हटाने का निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अब फिल्म का भविष्य हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर है।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें