📱Download Our App
भूमि पेडनेकर का धाकड़ अवतार, ‘दलदल’ का टीज़र रिलीज

भूमि पेडनेकर का धाकड़ अवतार, ‘दलदल’ का टीज़र रिलीज

भूमि पेडनेकर की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ का टीज़र आउट हो गया है। इसमें भूमि एक सख्त पुलिस अफसर रीटा फरेरा के किरदार में नजर आ रही हैं, जो मुंबई के खौफनाक अपराधों का पर्दाफाश करती हैं। यह सीरीज 30 जनवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। टीज़र में दिखाए गए डार्क और इंटेंस सीन्स ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है।

News Source: जागरण
भारत के टॉप 5 अमीर एक्टर्स, लिस्ट में सिर्फ एक साउथ सुपरस्टार शामिल

भारत के टॉप 5 अमीर एक्टर्स, लिस्ट में सिर्फ एक साउथ सुपरस्टार शामिल

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सभी एक्टर्स फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ और भी कई कामों से अच्छी कमाई करते है। आइये जानते है देश के टॉप 5 आमिर एक्टर्स में किसका-किसका नाम शामिल है:

  • शाहरुख खान – 12,490 करोड़ रुपये
  • नागार्जुन – करीब 3,500 करोड़ रुपये
  • सलमान खान – 2,900 करोड़ रुपये
  • अक्षय कुमार – 2,500 करोड़ रुपये
  • अमिताभ बच्चन – 1,630 करोड़ रुपये
पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर ने तोड़ी शादी, कोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर ने तोड़ी शादी, कोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

पंजाबी अभिनेत्री मैंडी टखर और उनके पति शेखर कौशल का रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक की डिक्री दे दी है। फरवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा पिछले काफी समय से व्यक्तिगत मतभेदों के चलते अलग रह रहा था। दोनों ने गरिमापूर्ण तरीके से कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अलग होने का निर्णय लिया।

News Source: न्यूज़ 24
धुरंधर : 6वें हफ्ते में फिर तोडा दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

धुरंधर : 6वें हफ्ते में फिर तोडा दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

रिलीज़ के 42 दिनों के बाद ‘धुरंधर’ भारत में कुल 816.63 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो 6वें हफ्ते 26.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पुष्पा 2 और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इन फिल्मो ने 6वें हफ्ते में क्रमश: 11.65 करोड़ और 11 करोड़ का कलेक्शन किया था।

धनुष और मृणाल की शादी की तारीख आई सामने

धनुष और मृणाल की शादी की तारीख आई सामने

साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। दावों के मुताबिक, दोनों 14 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन डे पर सात फेरे ले सकते हैं। धनुष का उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से 2024 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। हालांकि शादी की खबरों पर दोनों सितारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Friday OTT Releases: आज घर बैठे उठाएं इन शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद

Friday OTT Releases: आज घर बैठे उठाएं इन शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद

इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगा है। नेटफ्लिक्स, जी5 और सोनी लिव पर ‘मस्ती 4’, ‘120 बहादुर’ और ‘भा भा बा’ जैसी बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। दर्शक आज से इन रोमांचक कहानियों का लुत्फ उठा सकते हैं, जो एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर मूड के लिए बेस्ट हैं।

Anupama Spoiler: रजनी के चक्कर में कंगाल हो जाएगा पराग, शाह हाउस में आएगा नया भूचाल

Anupama Spoiler: रजनी के चक्कर में कंगाल हो जाएगा पराग, शाह हाउस में आएगा नया भूचाल

रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में नया ट्विस्ट आने वाला है, जहां पराग अपनी गलतियों और रजनी की साजिशों के कारण दिवालिया हो जाएगा। इस आर्थिक तंगी की वजह से शाह परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी और अनुपमा को एक बार फिर अपनी सूझबूझ से बिखरते रिश्तों को संभालना होगा।

सुरक्षा कारणों से ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च टला

सुरक्षा कारणों से ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च टला

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सुरक्षा चिंताओं के चलते रद्द कर दिया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर छवि खराब करने का आरोप लगाया और 2 करोड़ रुपये की मांग की है। धमकी और विवाद के बीच मेकर्स ने फिलहाल इवेंट टालने का फैसला लिया।

गांव के देसी अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर, वीडियो हुआ वायरल

गांव के देसी अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर, वीडियो हुआ वायरल

कपिल शर्मा के शो में आमिर खान की मिमिक्री के बाद ‘सुनील ग्रोवर’ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे ठंड के बीच देसी अंदाज में चूल्हे पर गोल-गोल रोटियां बेलते और सेकते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा “फ्रेंड्स, रोटी खा लो।”

शाहरुख-सलमान सब पीछे, इस सुपरस्टार ने 6 बार दी 100 करोड़ की ओपनिंग

शाहरुख-सलमान सब पीछे, इस सुपरस्टार ने 6 बार दी 100 करोड़ की ओपनिंग

भारतीय सिनेमा में साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 1,2 नहीं बल्कि 6 फिल्मो ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

फिल्म का नाम रिलीज साल कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 2017 ₹217 करोड़
साहो 2019 ₹130 करोड़
आदिपुरुष 2023 ₹140 करोड़
सलार: पार्ट 1 – सीजफायर 2023 ₹178.7 करोड़
कल्कि 2898 AD 2024 ₹191.5 करोड़
द राजा साब 2026 ₹112 करोड़+
News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें