📱Download Our App
बेंगलुरु में आज लाइव परफॉर्म करेंगी सिंगर ‘सुनिधि चौहान’

बेंगलुरु में आज लाइव परफॉर्म करेंगी सिंगर ‘सुनिधि चौहान’

सिंगर सुनिधि चौहान के ‘इंडिया टूर’ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। मुंबई और दिल्ली में धमाकेदार कॉन्सर्ट्स के बाद, सुनिधि आज बेंगलुरु में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनके आज के इस कॉन्सर्ट में 18 हजार से ज्यादा फैंस शामिल होने वाले है, जिससे शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

शादी के 25 साल: अक्षय ने शेयर किया पत्नी का मजेदार वीडियो

शादी के 25 साल: अक्षय ने शेयर किया पत्नी का मजेदार वीडियो

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अक्षय ने ट्विंकल का एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘रंबा हो’ गाने पर नाच रही हैं। अक्षय ने अपनी सास की सलाह को याद करते हुए एक मजाकिया नोट लिखा कि कैसे ट्विंकल उन्हें आज भी हंसाती और कभी-कभी परेशान करती हैं।

अजय देवगन का बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज़ होगी ‘धमाल 4’

अजय देवगन का बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज़ होगी ‘धमाल 4’

अजय देवगन ने अपनी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ के चौथे पार्ट की रिलीज़ डेट कन्फर्म कर दी है। इसमें अजय के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी नजर आएंगे। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 12 जून, 2026 को रिलीज होगी। इस बार फिल्म में रवि किशन और संजीदा शेख जैसे नए कलाकार भी कॉमेडी करते नजर आएंगे।

‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, देखे आकड़े

‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, देखे आकड़े

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती नजर आ रही है। 100 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे ही दिन से कमाई आधी रह गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने देश में 130 करोड़ कमाए, लेकिन 8वें दिन कमाई मात्र 3.50 करोड़ पर आ गई। फिल्म अब भी 200 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।

Border 2 रिलीज के लिए तैयार, सनी देओल ने दिखाया सेट का नजारा

Border 2 रिलीज के लिए तैयार, सनी देओल ने दिखाया सेट का नजारा

‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है और अब सनी देओल ने फिल्म सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सनी मूंगफली खाते तो कभी क्लैपबोर्ड के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही ब्लॉकबस्टर हो चुका है और फैंस को 23 जनवरी का इंतजार है, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आंख पर पट्टी बांधे दिखीं निक्की तंबोली, फैंस की बढ़ी टेंशन

आंख पर पट्टी बांधे दिखीं निक्की तंबोली, फैंस की बढ़ी टेंशन

निक्की तंबोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंख पर पट्टी बंधी है। उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए। निक्की के बॉयफ्रेंड अरबाज ने बताया उनकी आंख में इंफेक्शन की वजह से एक चालाजियन हो गया था, जिसका छोटा सा ऑपरेशन हुआ है। निक्की दो दिन में ठीक हो जाएंगी।

News Source: आज तक
BMC चुनाव 2026: सुपरस्टार अक्षय कुमार के वार्ड में किसकी हुई जीत?

BMC चुनाव 2026: सुपरस्टार अक्षय कुमार के वार्ड में किसकी हुई जीत?

BMC चुनाव 2026 के परिणाम आ चुके हैं। जिसमे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जिस वार्ड नंबर 69 में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला था, वहां भाजपा की उम्मीदवार सुधा शंभूनाथ सिंह की जीत हुई है। उन्होंने शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराकर शानदार जीत दर्ज की। अक्षय कुमार इसी इलाके की ‘प्राइम बीच’ बिल्डिंग में रहते हैं।

नई फिल्मों पर भारी पड़ी 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’

नई फिल्मों पर भारी पड़ी 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’

फिल्म का नाम कलेक्शन (Day 1 – भारत) टिप्पणी
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ₹1.25 करोड़ वीर दास की फिल्म ने औसत शुरुआत की
राहु केतु ₹1.00 करोड़ पुलकित और वरुण की जोड़ी उम्मीद से कम रही
द राजा साब (Day 8) ₹169.25 करोड़ (कुल WW) फिल्म की रफ्तार धीमी हुई है
धुरंधर (Day 43) ₹1.65 करोड़ 43 दिन पुरानी होने के बाद भी नई फिल्मों से ज्यादा कमाई की
News Source: न्यूज़ 24
1300 करोड़ पार ‘धुरंधर’, बेटी ‘दुआ’ को दिया सफलता का श्रेय

1300 करोड़ पार ‘धुरंधर’, बेटी ‘दुआ’ को दिया सफलता का श्रेय

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक कमाई कर ली है। इस शानदार सफलता के बाद रणवीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेकर अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह और पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बिता रहे हैं। रणवीर का मानना है कि उनकी बेटी उनके लिए ‘लक्ष्मी’ बनकर आई है जिससे उनकी किस्मत बदल गई है।

News Source: आज तक
भूमि पेडनेकर की नई क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ की रिलीज डेट आई सामने

भूमि पेडनेकर की नई क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘दलदल’ 30 जनवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस क्राइम थ्रिलर में भूमि एक जांबाज पुलिस ऑफिसर ‘रीटा फरेरा’ के किरदार में नजर आएंगी, जो मुंबई के एक खूंखार सीरियल किलर का पर्दाफाश करती दिखेंगी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें