
बॉर्डर 2′ के साथ रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का टीजर, सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ तय हो गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टीजर को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दे दी है। यह टीजर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होगी।







