📱Download Our App
एआर रहमान और अनूप जलोटा के बीच काम को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

एआर रहमान और अनूप जलोटा के बीच काम को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

संगीतकार एआर रहमान के बॉलीवुड में सांप्रदायिकता वाले बयान पर अनूप जलोटा ने प्रतिक्रिया दी है। जलोटा ने कहा कि रहमान पहले हिंदू थे और उन्होंने काफी नाम कमाया, लेकिन अगर अब उन्हें लगता है कि उनके धर्म की वजह से फिल्में नहीं मिल रही हैं, तो उन्हें फिर से हिंदू धर्म अपनाकर देख लेना चाहिए। हालांकि, रहमान ने अपने बयान पर पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया है।

‘बॉर्डर 2’ के अनोखे ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल, वायरल हुई पोस्ट

‘बॉर्डर 2’ के अनोखे ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल, वायरल हुई पोस्ट

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के लिए चल रहे सोशल मीडिया ट्रेंड में केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने प्रैक्टिस ग्राउंड से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि अगर अहान शेट्टी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो वह फिल्म दो बार देखने जाएंगे। उनकी पोस्ट ने अहान, सुनील शेट्टी और पत्नी अथिया को भी हसने पर मजबूर कर दिया।

‘पुष्पा 3’ में सलमान खान की एंट्री, विलेन बनकर सबका पत्ता काटेंगे

‘पुष्पा 3’ में सलमान खान की एंट्री, विलेन बनकर सबका पत्ता काटेंगे

‘पुष्पा 3’ के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और खबरें हैं कि सलमान खान इस बार अल्लू अर्जुन के विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं। फिल्म में उनका रोल ‘सुल्तान’ नाम के एक पावरफुल बिजनेस टाइकून का हो सकता है। फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

बॉर्डर 2 का धमाका, 48 घंटे में बिके 1 लाख से ज्यादा टिकट

बॉर्डर 2 का धमाका, 48 घंटे में बिके 1 लाख से ज्यादा टिकट

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। पिछले 48 घंटों में ही 1 लाख 2 हजार 750 टिकट सेल हो गए है, जिसकी कीमत 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे और ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ की कमाई की थी।

खरगोन में जिमी शेरगिल और गोविंद नामदेव ने की ‘खाकी पैंट-नीली शर्ट’ की शूटिंग

खरगोन में जिमी शेरगिल और गोविंद नामदेव ने की ‘खाकी पैंट-नीली शर्ट’ की शूटिंग

खरगोन के मंडलेश्वर नर्मदा तट पर अभिनेता जिमी शेरगिल और दिग्गज कलाकार गोविंद नामदेव की नयी फिल्म ‘खाकी पैंट-नीली शर्ट’ की शूटिंग शुरू हो गई है । फिल्म में दोनो कलाकार पिता-पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने नर्मदा स्नान भी किया। बता दें MP में करीब 35 दिनों तक इस फ़िल्म की शूटिंग का शेड्यूल तय किया गया है ।

‘वन नाइट स्टैंड’ से शुरू हुई थी अर्चना पूरन सिंह की लव स्टोरी, किया खुलासा

‘वन नाइट स्टैंड’ से शुरू हुई थी अर्चना पूरन सिंह की लव स्टोरी, किया खुलासा

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने अपनी 38 साल लंबी प्रेम कहानी पर बड़ा खुलासा किया है। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत महज एक कैजुअल ‘वन नाइट स्टैंड’ और ‘फ्लिंग’ के तौर पर हुई थी। दोनों उस वक्त ब्रेकअप के बाद रिबाउंड फेज में थे, लेकिन जल्द ही यह लगाव गहरी मोहब्बत और शादी में बदल गया।

‘जवान’ डायरेक्टर एटली दूसरी बार बनने वाले है पिता

‘जवान’ डायरेक्टर एटली दूसरी बार बनने वाले है पिता

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया मोहन दूसरी बात माता-पिता बनने वाले है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। फोटो में प्रिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और दोनों के साथ उनका तीन साल का बेटा मीर भी मौजूद है।

‘बॉर्डर 2’ में क्यों नहीं है तब्बू? प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने बताई असली वजह

‘बॉर्डर 2’ में क्यों नहीं है तब्बू? प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने बताई असली वजह

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ तब्बू नजर नहीं आएंगी, क्योंकि फिल्म की कहानी 1971 के लोंगेवाला युद्ध से अलग है। प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने कहा सनी देओल इस बार मेजर कुलदीप सिंह का रोल नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनकी पत्नी का किरदार भी बदल गया है। फिल्म के दूसरे पार्ट में पुरानी फिल्म के केवल कुछ ही चेहरों को जगह दी गई है।

40 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी “सोनम कपूर”

40 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी “सोनम कपूर”

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने वाली है। उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की कुछ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे वह क्रॉप टॉप, लंबी स्कर्ट और ऊपर मैचिंग का कोट पहने नजर आ रही है। पोस्ट शेयर करे हुए उन्होंने लिखा, “मम्मा डे आउट इवेंट के लिए तैयार.”

जाने कितने आमिर है नेहा कक्कड़ के पति?

जाने कितने आमिर है नेहा कक्कड़ के पति?

कल सोमवार को नेहा कक्कड़ के एक पोस्ट शेयर करने के बाद तरह-तरह की बाते शुरू हो चुकी है। बात करे उनके पति रोहनप्रीत सिंह की नेटवर्थ की, तो उनकी नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ के बीच में है। रोहन म्यूजिक एल्बम, सिंगल्स और रिकॉर्डिंग डील्स से पैसे कमाते है। साथ ही, वो ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से भी मोटी रकम कमाते हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें