📱Download Our App
‘बॉर्डर 2’ को झटका, गल्फ देशों में लगा बैन

‘बॉर्डर 2’ को झटका, गल्फ देशों में लगा बैन

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म को गल्फ देशों में बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE, सऊदी अरब और कुवैत सहित खाड़ी देशों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि फिल्म में मौजूद एंटी-पाकिस्तान कंटेंट के कारण यह फैसला लिया गया है।

VIDEO : गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर, खोले गड़ा-हाऊस के कई राज

VIDEO : गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर, खोले गड़ा-हाऊस के कई राज

एक व्लॉगर ने गोकुलधाम सोसायटी पहुंचकर जेठालाल के घर (गड़ा हाऊस) की असलियत दिखाई। वीडियो में जब उसने घर का दरवाजा खोला, तो अंदर कोई हॉल या बेडरूम नहीं, बल्कि सिर्फ कबाड़ और पाइप नजर आए। दरअसल, घर के अंदर के सीन सेट पर शूट होते हैं, जबकि बाहर का हिस्सा सिर्फ एक ढांचा है।

‘बॉर्डर 2’ को इन देशो में किया बैन, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

‘बॉर्डर 2’ को इन देशो में किया बैन, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

खाड़ी देशों (UAE, सउदी अरब, कतर आदि) ने ‘एंटी-पाकिस्तान’ कंटेंट का हवाला देते हुए ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर बैन लगा दिया है। हालांकि, भारत में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। एडवांस बुकिंग में फिल्म अब तक 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
जेठालाल ‘तारक मेहता’ के लिए लेते हैं मोटी फीस

जेठालाल ‘तारक मेहता’ के लिए लेते हैं मोटी फीस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी शो के सबसे महंगे कलाकार हैं। वे एक एपिसोड के करीब 1.5 से 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी यह फीस मुनमुन दत्ता और शो छोड़ चुकीं दिशा वकानी से भी कहीं ज्यादा है, जो उनकी लोकप्रियता और शो में उनके कद को दर्शाती है।

‘तारक मेहता’ में एक एपिसोड की कितनी फ़ीस लेते है जेठालाल

‘तारक मेहता’ में एक एपिसोड की कितनी फ़ीस लेते है जेठालाल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में 17 सालों से जेठालाल बनकर दर्शकों को हंसाने वाले दिलीप जोशी शो के सबसे महंगे कलाकार हैं। वह एक एपिसोड के लिए ₹2 लाख फीस लेते हैं। मंदार चंदवादकर (भिड़े) ₹80 हजार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जुलाई 2026 में इस तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के 18 साल पूरे होने वाले है।

60 की उम्र में आमिर खान को फिर हुआ प्यार

60 की उम्र में आमिर खान को फिर हुआ प्यार

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। आमिर अपनी 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट के साथ नए आलीशान घर में शिफ्ट हो गए हैं। दो तलाक के बाद आमिर अब बिना शादी किए गौरी के साथ लिव-इन में रहकर जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं।

हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद सेट पर पहुंचीं भारती सिंह, वायरल हुई तस्वीरें

हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद सेट पर पहुंचीं भारती सिंह, वायरल हुई तस्वीरें

भारती सिंह ने ‘काजू’ के जन्म के महज तीन हफ्ते बाद ही काम पर वापसी कर सबको हैरान कर दिया है। भारती ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर व्हीलचेयर पर पहुंचीं, उनके हाथ में ड्रिप भी लगी हुई थी। इस हालत में भी उन्हें सेट पर देखकर साथ के सभी कलाकार भावुक हो गए। भारती सिंह की उनके बेटे के साथ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

OTT पर ‘धुरंधर’ का धमाका, जानें कब होगी रिलीज

OTT पर ‘धुरंधर’ का धमाका, जानें कब होगी रिलीज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ अब 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ₹130 करोड़ की भारी-भरकम ओटीटी डील के बाद, यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपनी शानदार कमाई के बाद अब घर-घर पहुंचेगी, जबकि इसका सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगा।

‘तस्करी’ में प्रिया बनकर छाईं जोया अफरोज

‘तस्करी’ में प्रिया बनकर छाईं जोया अफरोज

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘तस्करी’ में प्रिया के किरदार के लिए जोया अफरोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जोया ने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण रोल के लिए वे असम से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई ऑडिशन देने पहुंची थीं। नीरज पांडे के निर्देशन में काम करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

‘बॉर्डर 2’ को तगड़ा झटका: इन देशों में रिलीज पर लगा बैन

‘बॉर्डर 2’ को तगड़ा झटका: इन देशों में रिलीज पर लगा बैन

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी कंटेंट होने की वजह से सऊदी अरब और दुबई जैसे देशों ने इसे रिलीज करने से मना कर दिया है। इससे फिल्म की विदेशी कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है, हालांकि भारत में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें